'JDU बनाने में मैंने भी पसीना...' RLM की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा का छलका दर्द, दीपक प्रकाश को लेकर बिहार की सियासत गर्म!

शशि भूषण कुमार

• 12:40 PM • 08 Jun 2026

Bihar Politics: बिहार MLC चुनाव 2026 के बीच RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का दर्द छलक पड़ा. पार्टी बैठक में उन्होंने कहा कि JDU बनाने में उन्होंने भी पसीना बहाया है, इसलिए उसकी मौजूदा स्थिति देखकर दुख होता है. वहीं निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की वकालत की. दूसरी ओर बेटे दीपक प्रकाश की MLC उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार है. जानिए पूरी कहानी.

Bihar Politics
Upendra Kushwaha
Google CTA

बिहार में विधान परिषद यानी MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. एक ओर NDA की ओर से जहां 9 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए है, वहीं दूसरी ओर राजद ने भी 1 सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं आज यानी नामांकन के आखिरी दिन भी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा का दर्द छलका है और उनके एक बयान ने बिहार की सियासत को फिर गरमा दिया है. उन्होंने जदयू की मौजूदा हालात को देखते हुए कहा कि पार्टी की स्थिति देखकर उन्हें काफी दर्द होता है, क्योंकि JDU को बनाने में उन्होंने भी काफी पसीना बहाया है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.

Read more!

'पसीना बहाया है इसलिए दर्द होता है...'

RLM की एक बैठक में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, समता पार्टी और जनता दल यू्नाइटेड बनाने के लिए हमने भी पसीना बहाया है इसलिए दर्द होता है. उन्होंने आगे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही उनके नाम की पैरवी की थी. उन्होंने कहा कि, मैंने समस्तीपुर की धरती से सबसे पहले कहा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए, निशांत को जदयू का नेतृत्व करना चाहिए. उस समय मेरी बात का विरोध किया गया था, लेकिन जदयू आज उसी रास्ते पर चल रही है. जदयू के बचे रहने के लिए यह बेहद जरूरी भी था.

'निशांत को बनाना चाहिए डिप्टी सीएम'

उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि, निशांत को पहले मंत्री नहीं बनाने का फैसला किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें मंत्री बनाया गया. लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें सिर्फ मंत्री बनाने की बजाय सीधे डिप्टी सीएम बनाना चाहिए था.

दीपक प्रकाश पर साधी चुप्पी

एक ओर उपेंद्र कुशवाहा जदयू और निशांत कुमार पर खुलकर बोल रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ MLC चुनाव में अपने बेटे को लेकर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. दरअसल राज्य के 10 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर बीजेपी और जदयू ने 4-4 कैंडिडेट और LJP(R) ने 1 कैंडिडेट मैदान में उतारा है. वहीं राजद ने भी अपना एक कैंडिडेट मैदान में उतारा है. 

8 जून यानी आज MLC चुनाव के नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है. लेकिन अभी तक उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है और फिलहाल वे कुछ कहने से भी बचते हुए नजर आ रहे है. 10 सीटों पर 18 जून को वोट डाले जाएंगे और फिर शाम 5 बजे से मतगणना होगी.

Bihar MLC Election BJP List: बिहार में MLC चुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की अपनी लिस्ट, इन 4 नामों पर लगी मुहर!

Bihar MLC Election 2026 : जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे-किसे मिला टिकट