'दीपक से नहीं, मोहम्मद दीपक दिक्कत'...धमकी देने वाले उत्कर्ष सिंह ने कहा-जेल जाएंगे तो कोर्ट में लड़ेंगे केस, देखें पूरा इंटरव्यू

Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक मामले में 2 लाख रुपये का इनाम घोषित करने वाले बिहार के यूट्यूबर उत्कर्ष सिंह ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. पुलिस कार्रवाई के बाद माफी मांगने वाले उत्कर्ष ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है और क्यों माफी वाली वीडियो बनाई.

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy

सचिन पांडेय

follow google news

Kotdwar Shop Name Controversy: बिहार के मोतिहारी के यूट्यूबर उत्कर्ष सिंह इन दिनों उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक कुमार पर किए गए एक विवादित ऐलान के बाद से चर्चा में है. उत्कर्ष ही वो ही शख्स जिन्होंने सोशल मीडिया पर दीपक को दो थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. इस मामले में उत्तराखंड की कोटद्वार पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. इसके बाद उनका एक माफीनामा जारी करते हुए वीडियो सामने आया था. इस बीच अब बिहार तक ने उत्कर्ष सिंह से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई बातें बताई हैं.

Read more!

इनाम घोषित करने के पीछे का तर्क

उत्कर्ष सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें दीपक कुमार नाम से कोई दिक्कत नहीं है. उन्हें 'मोहम्मद दीपक' नाम से आपत्ति है. उनका तर्क है कि हिंदू धर्म की संस्कृति और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म को इस तरह जोड़कर समाज में गलत संदेश दिया जा रहा है. उत्कर्ष का कहना है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी नहीं दी थी, सिर्फ थप्पड़ मारने और हिंदू संस्कृति के बारे में समझाने की बात कही थी. उनके अनुसार वे समाज में फैल रही गंदगी को साफ करने का प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई और माफी का सच

वहीं, जब पुलिस की कार्रवाई के बारे में उनसे पूछा गया तो उत्कर्ष ने बताया कि मोतिहारी पुलिस के कहने पर उन्होंने अपना वो विवादित वीडियो डिलीट कर दिया है. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि पुलिस के सामने उन्होंने एक माफी मांगने वाला वीडियो बनाया है. इसमें उन्होंने दीपक को भाई बताते हुए माफी मांगी है. हालांकि, इंटरव्यू के दौरान वे अपनी विचारधारा पर अड़े दिखे और कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करेंगे. उन्होंने ये भी माना कि सोशल मीडिया पेज की रीच बढ़ाने के चक्कर में उन्होंने ट्रेंडिंग मुद्दे पर मसाला जोड़कर वीडियो बनाया था.

क्या था असल मामला और कानूनी स्थिति

इस पूरे विवाद की जड़ उत्तराखंड के कोटद्वार की एक घटना है. यहां के रहने वाले दीपक कुमार ने एक बुजुर्ग की मदद करते समय अपना नाम 'मोहम्मद दीपक' बता दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद दीपक को धमकियां मिलने लगीं और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की जांच में आरोपी यूट्यूबर उत्कर्ष सिंह का नाम सामने आया. फिलहाल, पौड़ी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और अब उत्कर्ष के माफीनामे के बाद जांच जारी है. उत्कर्ष का कहना है कि अगर उत्तराखंड पुलिस आती है तो वे कानूनी प्रक्रिया का सामना करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: कोटद्वार के बाबा सेंटर विवाद और दीपक कुमार मामले में नया मोड़, पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने गठित की SIT

    follow google news