कोटद्वार के बाबा सेंटर विवाद और दीपक कुमार मामले में नया मोड़, पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने गठित की SIT

Kotdwar Baba Center Dispute: कोटद्वार में बाबा सेंटर विवाद के बाद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने SIT का गठन किया है. SSP सर्वेश पवार ने कहा कि सोशल मीडिया वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान होगी. जानें मामले का पूरा अपडेट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कोटद्वार मामले में पुलिस ने गठित की SIT.
Google CTA

कोटद्वार में बाबा सेंटर के नाम को लेकर शुरू हुए विवाद में नया मोड़ आया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है. इस मामले में अभी तक एक गिरफ्तारी हुई है. पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पवार ने आजतक से फोन पर बातचीत में कहा कि SIT का गठन इसलिए किया गया है क्योंकि दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो सके. साथ ही साथ यह भी पता लगाया जा सके कि घटनाक्रम के जरिए कोटद्वार में शांति भंग करने और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोई कोशिश तो नहीं की गई है.