15 मिनट में 50% चार्ज! कैमरा हुआ और भी प्रो...iPhone 18 Pro में Apple ने क्या-क्या बदला?

न्यूज तक डेस्क

• 11:35 AM • 10 Sep 2026

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं. भारत में इनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 1,64,900 और 1,79,900 रुपये है. फोन A20 Pro चिप, 48MP ट्रिपल कैमरा, नया C2 मॉडेम और तेज चार्जिंग के साथ आते हैं. बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी.

Google CTA
1

1/8

|

Apple ने अपनी नई iPhone 18 सीरीज के Pro मॉडल पेश कर दिए हैं. कंपनी ने बुधवार को आयोजित 'Surprise and Shine' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठाया. दोनों फोन को पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल की तुलना में बड़े हार्डवेयर अपग्रेड के साथ उतारा गया है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max के बेस मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है. दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. इनके लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से लिए जाएंगे.

2

2/8

|

चार नए रंगों में आए iPhone 18 Pro मॉडल
Apple ने इस बार Pro सीरीज के डिजाइन में भी बदलाव किया है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इनमें डीप ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और नया बरगंडी कलर शामिल है. दोनों फोन में एल्युमीनियम यूनिबॉडी दी गई है. पुराने मॉडल की तरह इनमें Action Button और Camera Control भी मौजूद हैं. iPhone 18 Pro को चार स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है. 512GB वेरिएंट 1,89,900 रुपये में मिलेगा. 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये रखी गई है.

3

3/8

|

iPhone 18 Pro Max की कीमत
बड़े स्क्रीन वाले iPhone 18 Pro Max की कीमत 256GB मॉडल के लिए 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. इसका 512GB मॉडल 2,04,900 रुपये में आएगा. 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये है. वहीं टॉप 2TB मॉडल के लिए ग्राहकों को 3,29,900 रुपये खर्च करने होंगे. अमेरिकी बाजार में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर बताई गई है. iPhone 18 Pro Max का बेस मॉडल 1,299 डॉलर से शुरू होता है. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है. दोनों फोन में Super Retina XDR OLED पैनल दिया गया है. स्क्रीन में ProMotion तकनीक और Always-On Display का सपोर्ट मिलता है. इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है.
 

4

4/8

|

A20 Pro चिप से मिलेगी ज्यादा ताकत
iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के अनुसार यह 2nm जेनरेशन की चिप है. इसमें न्यूरल एक्सेलेरेटर के साथ 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर Neural Engine दिया गया है. Apple का दावा है कि A20 Pro में A19 की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा मेमोरी बैंडविड्थ मिलती है. कंपनी के मुताबिक GPU परफॉर्मेंस 40 फीसदी तक तेज है. AI प्रोसेसिंग क्षमता भी दोगुनी बताई गई है.

5

5/8

|

कैमरे में पहली बार मिलेगा Variable Aperture
iPhone 18 Pro सीरीज के कैमरा सेटअप को भी काफी अपग्रेड किया गया है. दोनों मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम मिलता है. इसमें 48MP का Fusion मुख्य कैमरा है. इसमें Variable Aperture का सपोर्ट दिया गया है. Apple ने पहली बार iPhone में इस तरह का एडजस्टेबल अपर्चर कंट्रोल दिया है. कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने के लिए नए सेंसर को तैयार किया गया है. कैमरा ऐप में Pro Controls भी दिए गए हैं. यूजर अपर्चर, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस को अपनी जरूरत के हिसाब से मैन्युअली बदल सकेंगे. रियर कैमरा सिस्टम में 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48MP का टेलीफोटो लेंस भी शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 18MP का कैमरा दिया गया है. इसमें ऑटोफोकस और Center Stage का सपोर्ट मिलता है.

6

6/8

|

फोटो की ऑथेंटिसिटी जांचने का नया फीचर
Apple ने iPhone 18 Pro में 'Apple Reference Image' नाम का फीचर भी पेश किया है. इसका उद्देश्य फोन से ली गई फोटो की वास्तविकता को प्रमाणित करना है. नए Reference Mode में फोटो क्लिक करने पर कैमरा साइन किया हुआ सेंसर डेटा कैप्चर करता है. इसके बाद Private Cloud Compute इस डेटा से ऐसी Reference Image तैयार करता है जिसमें बदलाव किए जाने की संभावना को कम किया गया है.

7

7/8

|

Dynamic Island में भी बदलाव
iPhone 18 Pro और Pro Max में अपडेटेड Dynamic Island दिया गया है. अब यह एक साथ तीन Live Activities दिखाने में सक्षम होगा. सुरक्षा के लिए दोनों फोन में Face ID भी दिया गया है. फोन के लगातार इस्तेमाल और ज्यादा पावर वाले कामों के दौरान गर्मी को नियंत्रित करने के लिए Apple ने नया Vapor Chamber डिजाइन इस्तेमाल किया है. कंपनी के मुताबिक इसका Surface Area पिछली जेनरेशन की तुलना में तीन गुना ज्यादा है. इससे गेमिंग और दूसरे हैवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया इन-हाउस C2 मॉडेम दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह C1X की तुलना में तेज अपलोड स्पीड देता है. Apple ने बेहतर Cellular Connectivity और करीब 15 फीसदी कम एनर्जी खपत का भी दावा किया है. अमेरिका में यह mmWave सपोर्ट भी देता है.

8

8/8

|

बैटरी और चार्जिंग कितनी दमदार?
बैटरी के मामले में भी Pro मॉडल में सुधार किया गया है. Apple के अनुसार iPhone 18 Pro एक चार्ज में 24 घंटे तक चल सकता है. Pro Max के लिए यह आंकड़ा 30 घंटे तक बताया गया है. वीडियो प्लेबैक की बात करें तो iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max के eSIM-only वेरिएंट में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलने का दावा है. चार्जिंग भी इस बार तेज है. कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro को वायर्ड कनेक्शन से करीब 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. वायरलेस चार्जिंग से करीब 30 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज होने का दावा है.  Pro Max को लेकर Apple का कहना है कि सिर्फ 5 मिनट की वायर्ड चार्जिंग में करीब 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कई नए एक्सेसरीज भी पेश किए हैं. इनमें Silicone और TechWoven Cases के अलावा Crossbody Straps, FineWoven Wallet और Wrist Straps शामिल हैं. कुल मिलाकर iPhone 18 Pro सीरीज में Apple ने प्रोसेसर, कैमरा, कनेक्टिविटी, थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी जैसे प्रमुख हिस्सों पर फोकस किया है. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये होने के कारण यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कंपनी का एक महंगा विकल्प बना हुआ है.

यह भी पढ़ें...