Jio का बेस्ट बजट प्लान! 84 दिनों तक रोज 1.5GB डेटा और ढेरों फायदे

न्यूज तक डेस्क

• 06:27 PM • 08 Dec 2025

Jio का 799 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS देता है. यह प्लान किफायती होने के साथ JioTV और JioAICloud जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी प्रदान करता है.

Google CTA
1.

1/6

|

अगर आप लंबी वैलिडिटी और बजट फ्रेंडली रिचार्ज की तलाश में हैं तो जियो का 84 दिनों वाला एक प्लान आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है. कंपनी अपने वैल्यू सेगमेंट में कई सस्ते पैक उपलब्ध कराती है जिनमें से यह प्लान सबसे कम कीमत में अच्छी वैलिडिटी और डेटा देता है. 
 

2.

2/6

|

जियो की वेबसाइट और MyJio ऐप पर मौजूद वैल्यू प्लान्स लिस्ट में 799 रुपये वाला रिचार्ज खास जगह रखता है. यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो ज्यादा खर्च किए बिना लंबी वैलिडिटी वाला प्लान लेना चाहते हैं.

3.

3/6

|

799 रुपये के इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा दिया जाता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. यानी 84 दिनों तक आपको बेसिक जरूरत की हर डिजिटल सुविधा मिल जाती है.

4.

4/6

|

इस पैक में कुछ अतिरिक्त ऐप बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यूजर्स को JioTV और JioAICloud का फ्री एक्सेस मिलता है, जिससे मनोरंजन और स्टोरेज दोनों की जरूरतें पूरी हो जाती हैं. हालांकि, इसके अलावा कोई और एक्सट्रा ऑफर नहीं जुड़ा है.
 

5.

5/6

|

एक बात ध्यान रखने वाली है कि यह प्लान 5G डेटा सपोर्ट नहीं करता. अगर आप जियो का 5G अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको कंपनी के अन्य 5G सपोर्टेड प्लान्स पर नजर डालनी होगी.

6.

6/6

|

कुल मिलाकर, 799 रुपये का यह पैक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें रोजाना थोड़ा डेटा, कॉलिंग और SMS की जरूरत होती है. लंबे समय में भी यह प्लान किफायती पड़ता है 11 महीनों के लिए इसे रिचार्ज करने पर लगभग 3200 रुपये खर्च होते हैं, जो बाकी प्लान्स की तुलना में काफी बेहतर डील है.
 

यह भी पढ़ें...