क्या सच में अब 25 की जगह 35 दिन हो गए LPG बुकिंग के लिए नियम? PIB फैक्ट चेक में सामने आई पूरी बात

सौरव कुमार

• 06:48 PM • 25 Mar 2026

PIB fact check LPG: LPG बुकिंग नियमों को लेकर फैल रही अफवाहों पर PIB ने बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर 25 की जगह 35 दिन का नियम लागू होने का दावा पूरी तरह फर्जी बताया गया है. सरकार के अनुसार LPG रिफिल बुकिंग के पुराने नियम ही लागू हैं. जानिए क्या है पूरा सच और किन दावों को किया गया खारिज.

follow google news
1

1/5

|

देशभर से गैस सिलेंडर को लेकर अलग-अलग तरह की तस्वीरें सामने आ रही है, जहां पुरुष हो या महिला सभी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हुए है. इसी बीच मंगलवार देर रात अचानक चर्चाएं तेज हो गई कि गैस बुकिंग के नियम फिर से बदल दिए गए है, जिसके बाद लोग फिर एक बार चिंता में दिखें.
 

2

2/5

|

चर्चाएं इस बात को लेकर तेज हो गई कि अब डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ता 35 दिन में बुकिंग कर सकेंगे, जबकि सिंगल सिलेंडर वालों के लिए 25 दिन और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन का नियम लागू होगा. खबरें आग की तरह फैली, लेकिन अब सरकार की ओर से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है.
 

3

3/5

|

PIB(Press Information Bureau) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X(पूर्व ट्विटर) पर इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है. PIB ने पोस्ट करते हुए लिखा कि, कुछ न्यूज रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा कि LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किए है. लेकिन यह दावा फर्जी है.
 

4

4/5

|

PIB ने अपने पोस्ट में आगे साफ लिखा कि, सरकार द्वारा LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, समय-सीमा पहले की तरह ही लागू है. यानी अभी भी शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन वाला गैस सिलेंडर बुकिंग का नियम लागू है.
 

5

5/5

|

PIB ने यह भी साफ किया है कि देश में LPG का पर्याप्त भंडार है और चिंता का कोई कारण नहीं है. उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे किसी भ्रामक सूचना पर विश्वास ना करें और साथ ही लोगों के बीच नहीं फैलाएं. इसके अलावा घबराहट में LPG बुकिंग से भी बचें.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp