महंगाई के दौर में जेब को मिलेगी राहत: 1 लाख से कम में आने वाली ये 5 बाइक्स देती हैं 'धांसू' माइलेज, महीने भर का पेट्रोल खर्च होगा आधा

न्यूज तक डेस्क

• 07:00 AM • 20 May 2026

बढ़ती महंगाई के बीच 1 लाख रुपये से कम बजट में आने वाली ये 5 धांसू बाइक्स 65 से 80 kmpl तक का शानदार माइलेज देती हैं. समय पर सर्विसिंग और सही तरीके से ड्राइविंग कर आप इन कम्यूटर बाइक्स के जरिए हर महीने अपने पेट्रोल का खर्च आधा कर सकते हैं.

follow google news
1.

1/5

|

अगर आपका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ सबसे ज्यादा पेट्रोल बचाने पर है, तो इस मामले में TVS Sport का कोई सानी नहीं है. कम बजट में सबसे ज्यादा माइलेज ढूंढने वाले ग्राहकों के लिए यह बाइक पहली पसंद बनी हुई है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में करीब 80 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. इसमें 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. बेहद हल्की होने की वजह से भारी ट्रैफिक में भी इसे संभालना काफी आसान है. इलेक्ट्रिक स्टार्ट और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स से लैस इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन 57,950 रुपये है.

2.

2/5

|

माइलेज के साथ-साथ भरोसे की बात हो तो Hero HF Deluxe को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. सालों से भारतीय ग्रामीण और शहरी बाजारों में राज करने वाली यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर का दमदार माइलेज देती है. इसमें 97.2cc का इंजन लगा है. इसके कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में हीरो की खास i3S (स्टार्ट-स्टॉप) टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर रुकते ही बाइक को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही चालू, जिससे पेट्रोल की एक्स्ट्रा बर्बादी रुकती है. करीब 56,742 रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस बाइक की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) हीरो का बेहद मजबूत सर्विस नेटवर्क है, जिसके चलते छोटे से छोटे कस्बे में भी इसके पार्ट्स और मैकेनिक आसानी से मिल जाते हैं.
 

3.

3/5

|

यदि आपकी प्राथमिकता एक ऐसा इंजन है जो बिल्कुल मक्खन की तरह स्मूद चले और जिसका मेंटेनेंस खर्च भी न के बराबर हो, तो जापानी तकनीक वाली Honda Shine 100 आपके लिए एक सटीक निवेश हो सकती है. इसमें 98.98cc का BS6 इंजन दिया गया है. कंपनी के मुताबिक यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. होंडा की गाड़ियां अपनी लंबी लाइफ और टिकाऊ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, यही वजह है कि डेली कम्यूट करने वाले और छोटे बिजनेसमैन इस पर खूब भरोसा जता रहे हैं. बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 65,393 रुपये रखी गई है.
 

5.

4/5

|

लंबा सफर तय करने वाले और खराब रास्तों से जूझने वाले राइडर्स के लिए Bajaj Platina 100 एक वरदान की तरह है. बजाज ने इस बाइक को खास तौर पर 'कम्फर्ट' यानी आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इसके लंबे सस्पेंशन और चौड़ी, आरामदायक सीट की बदौलत गड्ढों वाले रास्तों पर भी कमर दर्द नहीं होता. 102cc इंजन के साथ आने वाली यह बाइक भी करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकाल देती है. सफर चाहे कितना भी लंबा हो, यह बाइक आपको थकान का अहसास नहीं होने देती. कमाल की बात यह है कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भी करीब 65,393 रुपये ही है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है.

6.

5/5

|

अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि कंपनी जितना माइलेज बताती है, उतना ऑन-रोड नहीं मिलता. असल में बाइक का माइलेज पूरी तरह आपके चलाने के तरीके पर निर्भर करता है. अगर आप बार-बार अचानक ब्रेक लगाते हैं, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हैं, क्षमता से अधिक वजन लादते हैं या खराब रास्तों पर क्लच दबाकर रखते हैं, तो माइलेज गिरना तय है. वहीं, अगर आप समय पर बाइक की सर्विसिंग कराते हैं, टायरों में हवा का प्रेशर सही रखते हैं और सही गियर कॉम्बिनेशन में गाड़ी चलाते हैं, तो आपकी बाइक हर महीने हजारों रुपये के पेट्रोल की बचत आसानी से करा देगी.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp