अब फ्री में नहीं चला पाएंगे WhatsApp, ये 3 बड़े फीचर्स के लिए यूजर्स को देना पड़ सकता है सब्सक्रिप्शन चार्ज

न्यूज तक डेस्क

• 10:50 AM • 03 Mar 2026

WhatsApp जल्द एक ऑप्शनल पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है, जिसकी झलक बीटा वर्जन में दिखने लगी है. इस प्रीमियम प्लान के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर, अतिरिक्त पिन चैट और शेड्यूल मैसेज जैसे खास फीचर्स मिल सकते हैं.

follow google news
1.

1/7

|

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में है। इस नए प्लान को लेकर ऐप में नोटिफिकेशन भी दिखना शुरू हो गया है, जिससे साफ है कि कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

2.

2/7

|

अपकमिंग फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने इस अपडेट की जानकारी साझा की है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह पेड सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल होगा. यानी यूजर्स चाहें तो इसे लें, नहीं तो ऐप पहले की तरह मुफ्त में इस्तेमाल कर सकते हैं.

3.

3/7

|

बताया जा रहा है कि यह फीचर फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध WhatsApp बीटा वर्जन Android 2.26.9.6 में देखा गया है. इस वर्जन में यूजर्स को नए प्लान के लिए वेटलिस्ट जॉइन करने का विकल्प मिल रहा है. इसका मतलब है कि जो लोग सबसे पहले इस सुविधा को आज़माना चाहते हैं, वे पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

4.

4/7

|

WaBetaInfo की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन से जुड़े कुछ खास फीचर्स की झलक भी मिली है. इन फीचर्स के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर्स मिलेंगे, ज्यादा चैट पिन करने का विकल्प मिलेगा और शेड्यूल मैसेज भेजने जैसी सुविधा भी दी जा सकती है. ये फीचर्स खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो WhatsApp का ज्यादा प्रोफेशनल या रेगुलर इस्तेमाल करते हैं.

5.

5/7

|

हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि वेटलिस्ट में नाम दर्ज कराने का मतलब यह नहीं है कि प्लान शुरू होते ही यूजर्स को अपने आप सब्सक्राइब कर दिया जाएगा. यह सिर्फ एक शुरुआती रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया है, ताकि इच्छुक यूजर्स को समय पर जानकारी मिल सके.

6.

6/7

|

जब भी यह सब्सक्रिप्शन प्लान आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा, तब यूजर्स को अलग से पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यानी सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने के लिए कंफर्मेशन और पेमेंट जैसी स्टेप्स बाद में किए जाएंगे.

7.

7/7

|

फिलहाल कंपनी इस नोटिफिकेशन के जरिए सिर्फ इतना बता रही है कि कौन-से अकाउंट इस प्लान के लिए योग्य हैं। आने वाले समय में WhatsApp का यह कदम मैसेजिंग अनुभव को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp