अगर आप भी हर महीने रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं और चाहते हैं कि एक बार रिचार्ज कराओ और पूरे साल चैन से मोबाइल चलाओ, तो आज की यह खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते प्लान के बीच अब एक ऐसा रिचार्ज सामने आया है जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा. सवाल ये है कि आखिर यह प्लान कौन सी कंपनी दे रही है, इसमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं और क्या यह सच में बाकी कंपनियों के मुकाबले बेहतर डील है? चलिए आसान भाषा में पूरा हिसाब समझते हैं.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले बात करते हैं उस प्लान की जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. यह 1849 रुपए वाला प्लान टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के पास है. अगर आप एयरटेल की प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं और आपको सिर्फ कॉलिंग के लिए लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए, तो यह प्लान आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है. इस प्लान में सबसे बड़ा फायदा मिलता है पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी का. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद पूरे एक साल तक आपको फिर से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. यानी आप देश में कहीं भी जितनी चाहें उतनी कॉल कर सकते हैं और उसके लिए अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं होगी.
इसके साथ ही इस प्लान में कुल 3600 sms भी मिलते हैं. यानी पूरे साल में आप मैसेजिंग के लिए भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि इस प्लान की एक खास बात यह भी है कि इसमें डेटा नहीं दिया जाता. यानी अगर आपको इंटरनेट इस्तेमाल करना है तो आपको अलग से डेटा बूस्टर पैक लेना होगा. अगर आप ऐसे यूजर हैं जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करते हैं, या फोन सिर्फ कॉलिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए काफी सस्ता और उपयोगी साबित हो सकता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं.
एडिशनल बेनिफिट्स भी जान लीजिए
अब बात करते हैं इस प्लान के एडिशनल बेनिफिट्स की, क्योंकि यहां भी कंपनी कुछ खास ऑफर दे रही है. इस प्लान के साथ आपको तीन एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं.
- पहला फायदा है Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन. यह सब्सक्रिप्शन पूरे 12 महीने के लिए मिलता है और इसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए के आसपास बताई जाती है. यानी अगर आप फोटो editing या creative designing का काम करते हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आ सकता है.
- दूसरा फायदा है स्पैम अलर्ट का. यानी अगर आपको किसी अनजान नंबर से स्पैम कॉल या मैसेज आता है तो सिस्टम पहले ही आपको अलर्ट कर देगा. इससे फर्जी calls और फ्रॉड से बचने में मदद मिल सकती है.
- तीसरा फायदा है हेलोट्यून का. इस प्लान में हर 30 दिन में एक बार फ्री हेलोट्यून लगाने का ऑप्शन मिलता है. यानी आप अपनी पसंद का गाना कॉलर ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं.
अब सवाल यह उठता है कि क्या बाकी टेलीकॉम कंपनियों के पास भी इतने सस्ते सालाना प्लान मौजूद हैं? चलिए इसका जवाब भी जानते हैं. अगर रिलायंस जियो की बात करें तो फिलहाल जियो के पास 2000 रुपए से कम कीमत में 365 दिन की वैलिडिटी वाला कोई प्लान मौजूद नहीं है. जियो का सबसे सस्ता सालाना प्लान करीब 3599 रुपए का आता है. यानी अगर आप सिर्फ वैलिडिटी के हिसाब से देखें तो एयरटेल का 1849 रुपए वाला प्लान काफी सस्ता पड़ता है.
हालांकि जियो अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई अन्य प्लान भी देता है. उदाहरण के तौर पर कंपनी ने 450 रुपए का एक किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 36 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो 28 दिन वाले छोटे प्लान से थोड़ा ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं लेकिन 84 या 90 दिन वाले महंगे प्लान नहीं लेना चाहते.
इस 450 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी calling की सुविधा मिलती है. इसके साथ हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं. डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 72GB हाई स्पीड डेटा मिलता है, यानी रोजाना करीब 2GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा जियो इस प्लान के साथ कुछ अतिरिक्त डिजिटल फायदे भी देता है. यूजर्स को तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार और जियो टीवी का फ्री एक्सेस मिलता है. साथ ही जियो एआई क्लाउड पर 50GB स्टोरेज और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.
अगर आपको जियो में और ज्यादा वैलिडिटी चाहिए तो कंपनी का 999 रुपए वाला प्लान भी मौजूद है. इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा का फायदा भी दिया जाता है.
अब बात करते हैं वोडाफोन आईडिया की. यानी वीआई की. अगर आपके पास वीआई की प्रीपेड सिम है तो यहां भी 2000 रुपए से कम कीमत में 365 दिन की वैलिडिटी वाला कोई प्लान नहीं मिलता. कंपनी का सबसे सस्ता सालाना प्लान करीब 3499 रुपए का है. वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी अपने यूजर्स के लिए कुछ लंबे वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर करती है. उदाहरण के तौर पर BSNL का 997 रुपए वाला प्लान करीब 150 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2GB डेटा भी मिलता है. डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट कम स्पीड पर चलता है.
इसके अलावा बीएसएनएल का 2399 रुपए वाला प्लान भी काफी चर्चा में रहता है. इस प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और रोजाना 100 फ्री एसएमएस का फायदा भी दिया जाता है. तो कुल मिलाकर अगर सिर्फ लंबी वैलिडिटी और कम कीमत की बात करें तो एयरटेल का 1849 रुपए वाला प्लान इस समय बाजार में सबसे सस्ते सालाना प्लान में से एक माना जा रहा है.
हालांकि यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जरूरत क्या है. अगर आपको सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो यह प्लान शानदार है, लेकिन अगर आपको ज्यादा डेटा चाहिए तो आपको दूसरे प्लान देखने पड़ सकते हैं. यानी सही प्लान चुनने के लिए सबसे जरूरी है अपनी जरूरत को समझना. क्योंकि आज के समय में टेलीकॉम कंपनियां हर तरह के यूजर्स के लिए अलग-अलग विकल्प लेकर आई हैं.
iPhone 17e vs iPhone 17: बजट है टाइट तो कौन सा आईफोन है आपके लिए राइट?
ADVERTISEMENT

