iPhone 17e vs iPhone 17: बजट है टाइट तो कौन सा आईफोन है आपके लिए राइट?

BIZ DEAL: एप्पल ने अपना सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e भारतीय बाजार में उतार दिया है. ₹64,900 की शुरुआती कीमत वाला यह फोन उन लोगों के लिए है जो बजट में नया आईफोन चाहते हैं.

BIZ DEAL
BIZ DEAL
social share
google news

BIZ DEAL: स्मार्टफोन बाजार में Apple का हर नया लॉन्च चर्चा का विषय बन जाता है. इस बार कंपनी ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ के साथ एक ऐसा मॉडल पेश किया है, जो कीमत और फीचर्स के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है. इस नए स्मार्टफोन का नाम iPhone 17e है. Apple का कहना है कि यह इस सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल है, जिसे खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम कीमत में नया iPhone खरीदना चाहते हैं.

भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है. यह फोन 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा, जबकि 512GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये तय की गई है. कंपनी ने इसके प्री-ऑर्डर 4 मार्च से शुरू कर दिए हैं और 11 मार्च से इसकी बिक्री शुरू होगी.

कीमत कितनी है?

भारत में iPhone 17e के 256GB वेरिएंट की कीमत ₹64,900 रखी गई है, जबकि 512GB वाला मॉडल ₹84,900 में मिलेगा. ग्राहक इसे ब्लैक, व्हाइट और सॉफ्ट पिंक जैसे आकर्षक मैट फिनिश रंगों में खरीद सकेंगे. इसकी बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

परफॉरमेंस: क्या है खास?

iPhone 17e में एप्पल की लेटेस्ट A19 चिप दी गई है, जो बेस मॉडल iPhone 17 में भी मौजूद है. हालांकि, दोनों के ग्राफिक्स (GPU) और रैम में थोड़ा अंतर है. 17e में 8GB रैम है, वहीं iPhone 17 में 12GB रैम मिलती है, जो मल्टीटास्किंग को और स्मूथ बनाती है.

डिस्प्ले और डिजाइन

iPhone 17e: इसमें 6.1 इंच की OLED स्क्रीन और पुराना नॉच डिजाइन है.

iPhone 17: यहां आपको 6.3 इंच की बड़ी स्क्रीन, 120Hz प्रो-मोशन तकनीक और मॉडर्न Dynamic Island मिलता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 17e में 48MP का फ्यूजन कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. वहीं, iPhone 17 में ड्यूल कैमरा सेटअप है, जो वाइड-एंगल शॉट्स के लिए बेहतर है. बैटरी के मामले में iPhone 17e करीब 26 घंटे का बैकअप देता है, जबकि iPhone 17 लगभग 30 घंटे बैकअप मिलता है.

बैटरी और चार्जिंग

Apple के अनुसार iPhone 17e में लगभग 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. वहीं iPhone 17 करीब 30 घंटे तक चल सकता है.

चार्जिंग स्पीड में भी फर्क है. iPhone 17e में 20W वायर्ड और 15W MagSafe चार्जिंग मिलती है, जबकि iPhone 17 में 40W वायर्ड और 25W MagSafe चार्जिंग दी गई है.

कौन सा मॉडल खरीदना बेहतर?

अगर आपका बजट करीब 65 हजार रुपये है और आप पहली बार iPhone खरीदना चाहते हैं, तो iPhone 17e एक मजबूत विकल्प बन सकता है. इसमें नया A19 चिप, 48MP कैमरा, MagSafe चार्जिंग और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं.

लेकिन अगर बजट 80-85 हजार रुपये तक जा सकता है तो iPhone 17 ज्यादा बेहतर डील साबित हो सकता है. इसमें बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा रैम, ड्यूल कैमरा और तेज चार्जिंग जैसे फायदे मिलते हैं.

 

    follow on google news