Apple Iphone Sale: आज के समय में स्मार्टफोन या लैपटॉप हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं. हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास एक बढ़िया मोबाइल या लैपटॉप हो और अगर वो Apple का iPhone या MacBook हो तो बात ही अलग है. प्रीमियम गैजेट्स होने की वजह से इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है और इन्हें खरीदने के लिए लोगों को अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ती है. ऐसे अगर आप इन गैजेट्स को खरीदने का मन बना रहे हैं और इसमें आपका बजट आड़े आ रहा है तो आपके लिए एक खुशखबरी है.
ADVERTISEMENT
दरअसल Tata Group की इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने ''Everything Apple Sale'' शुरू की है जो कि 8 मार्च तक चलेगी. इस सेल के दौरान iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch समेत कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी के अनुसार ये ऑफर स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स सभी के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. इसके अलावा HDFC Bank के Tata Neu कार्डधारकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप प्रीमियम Apple गैजेट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है.
iPhone16 की कीमत में ऐतिहासिक गिरावट
अगर आप नया iPhone16 खरीदने का मन बना रहे हैं तो क्रोमा की ये सेल आपके लिए सबसे बेस्ट है. यहां आपको iPhone 16 128GB स्टोरेज के साथ केवल 35,991 रुपये की कीमत पर मिल सकता है. इस डील का लाभ उठाने के लिए ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना होगा. इस पर 16,000 रुपये तक की वैल्यू और 6,000 रुपये का एक्स्ट्रा बोनस मिल रहा है. इसके साथ ही 15,000 रुपये के डिस्काउंट कूपन और करीब 4,000 रुपये के Tata Neu कॉइन्स का फायदा उठाकर इसकी कीमत को काफी कम किया जा सकता है.
स्टूडेंट्स के लिए MacBook Air M4 पर खास डील
MacBook खरीदने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए Croma ने शानदार स्कीम निकाली है. इस ऑफर के तहत 13 इंच वाला MacBook Air M4 59,320 रुपये में मिल सकता है. इसकी शुरुआत 88,911 रुपये की एजुकेशनल प्राइस से होती है जिसके बाद पुराने लैपटॉप के एक्सचेंज पर 13,000 रुपये की छूट और 10,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जा रहा है. इसके अलावा Tata Neu कॉइन्स के जरिए भी ग्राहक 6,591 रुपये तक की बचत कर सकेंगे.
iPad, Apple Watch और AirPods के दाम भी गिरे
एप्पल के अन्य एक्सेसरीज और डिवाइसेस पर भी क्रोमा ने हाथ खोलकर डिस्काउंट दिया है. सेल के दौरान iPad 11th Gen को आप 29,489 रुपये की किफायती कीमत पर अपना बना सकते हैं. फिट्नेस के शौकीनों के लिए Apple Watch SE 3 की कीमत 23,388 रुपये रखी गई है. वहीं बेहतरीन साउंड क्वालिटी चाहने वालों के लिए AirPods Pro 3 भी डिस्काउंट के बाद 23,310 रुपये में उपलब्ध हैं.
Phone 17 Pro और iPhone Air के साथ गिफ्ट्स
इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण प्रीमियम मॉडल्स पर मिलने वाले फ्री गिफ्ट्स हैं. अगर आप iPhone Air या 512GB स्टोरेज वाला iPhone 17 Pro खरीदते हैं, तो कंपनी आपको 12,900 रुपये की कीमत वाला Apple Care+ और AirPods बिल्कुल मुफ्त दे रही है. यह ऑफर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो हाई-एंड स्मार्टफोन के साथ पूरी सुरक्षा और एक्सेसरीज भी चाहते हैं. ध्यान रहे कि ये सभी ऑफर्स 8 मार्च तक ही वैध हैं.
यह भी पढ़ें: Biz Deal: सालभर रिचार्ज की छुट्टी! जियो, एयरटेल या BSNL... किस प्लान में है असली फायदा?
ADVERTISEMENT

