Best 5g phone under 15000: आजकल स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हर काम में फोन की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी अपने पुराने फोन से बोर हो गए हैं या नया 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बजट 10 से 15 हजार के बीच है तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, फ्लिपकार्ट पर इस समय एक शानदार डील चल रही है. इसके तहत आप बेहतरीन 5G स्मार्टफोन कम दाम में खरीद सकते हैं. हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही दमदार फोन्स चुने हैं, जिनमें आपको तेज 5G स्पीड और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलेगी तो आइए, जानते हैं कौन से हैं ये बेस्ट डील्स जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगी...
ADVERTISEMENT
Samsung Galaxy F14 5G: दमदार बैटरी का पावरहाउस
सबसे पहले बात करते हैं Samsung Galaxy F14 5G की. इस फोन की ओरिजिनल कीमत करीब 17,490 रुपये है, जबकि Flipkart पर यह लगभग 12,599 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधी 4,891 रुपये की बचत. कुछ ऑफर्स में 86 रुपये की प्रॉमिस फीस देनी होती है, जो डिलीवरी पर एडजस्ट हो जाती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और Exynos प्रोसेसर मिलता है.
Motorola G54 5G: स्मूद डिस्प्ले और बड़ी स्टोरेज
दूसरा फोन है Motorola G54 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 21,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद यह करीब 15,999 रुपये में उपलब्ध है यानी करीब 6,000 रुपये की बचत. इसमें 120Hz डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 6000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है. अगर आप ज्यादा फोटो और वीडियो स्टोर करना चाहते हैं, तो यह फोन बढ़िया रहेगा.
Realme Narzo 60 5G: प्रीमियम डिजाइन और AMOLED स्क्रीन
तीसरा है Realme Narzo 60 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 19,999 रुपये है और ऑफर के बाद यह करीब 13,980 रुपये में मिल रहा है. इसमें लगभग 6,019 रुपये की बचत हो रही है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 8GB RAM, 128GB स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 90Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका डिजाइन काफी प्रीमियम लुक देता है.
POCO X5 5G: गेमिंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस
अब बात करते हैं POCO X5 5G की. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 23,999 रुपये थी, लेकिन Flipkart डील में यह करीब 14,499 रुपये में मिल सकता है. यानी करीब 9,500 रुपये तक की बड़ी बचत. फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 695 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी मिलती है. गेमिंग के शौकीनों के लिए यह शानदार विकल्प है.
Samsung Galaxy M34 5G: भरोसेमंद कैमरा और लंबे समय का साथ
पांचवां फोन है Samsung Galaxy M34 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 24,499 रुपये है, लेकिन ऑफर्स के साथ यह करीब 14,999 रुपये तक आ जाता है. यानी लगभग 9,500 रुपये की बचत. इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और Samsung की भरोसेमंद सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी मिलती है. लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक सुरक्षित निवेश है.
Motorola G34 5G: क्लीन सॉफ्टवेयर और बजट फ्रेंडली
छठा है Motorola G34 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत करीब 13,999 रुपये है और डिस्काउंट के बाद यह लगभग 11,999 रुपये में मिल सकता है. इसमें करीब 2,000 रुपये की बचत होती है. इसमें 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव मिलता है. जो लोग विज्ञापन-मुक्त और स्मूद सॉफ्टवेयर चाहते हैं, उनके लिए यह सही रहेगा.
Realme 11 5G: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए
सातवां फोन है Realme 11 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 16,999 रुपये है, लेकिन ऑफर में यह करीब 14,999 रुपये में मिल रहा है. इसमें करीब 2,000 रुपये की बचत है. इसमें 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 108MP कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है. कैमरा लवर्स के लिए यह एक शानदार डील साबित हो सकती है.
POCO M6 Pro 5G: लेटेस्ट प्रोसेसर और किफायती दाम
आठवां है POCO M6 Pro 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत करीब 16,999 रुपये है और Flipkart पर यह लगभग 12,999 रुपये में मिल सकता है. यानी 4,000 रुपये की बचत. इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी मिलती है. डेली यूज और 5G कनेक्टिविटी के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है.
Samsung Galaxy A14 5G: ब्रांड वैल्यू और टिकाऊपन
नौवां फोन है Samsung Galaxy A14 5G. इसकी ओरिजिनल कीमत लगभग 20,999 रुपये है, जबकि ऑफर में यह करीब 13,799 रुपये में उपलब्ध है. इसमें लगभग 7,200 रुपये की बचत हो रही है. Samsung की ब्रांड वैल्यू, अच्छा कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे एक संतुलित फोन बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: कम कीमत ज्यादा वैलिडिटी! BSNL के इन धांसू प्लान्स ने बाजार में मचाया तहलका
ADVERTISEMENT

