Best Recharge Plan 2026: किसी फिल्म, वेब सीरीज या मैच देखने के दौरान अगर अचानक मोबाइल का डेटा खत्म हो जाए तो सारा रोमांचक किरकिरा हो जाता है. खासकर तब जब बात क्रिकेट की हो. अब क्रिकेट प्रेमियों के इसी दर्द को समझते हुए रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां इस बार खास रिचार्ज प्लान्स लेकर आई हैं. इन प्लान्स की मदद से आप बिना किसी रुकावट और एक्स्ट्रा खर्च के पूरे सीजन का आनंद उठा सकते हैं.
ADVERTISEMENT
रिलायंस Jio के लोकप्रिय ऑफर्स
जियो ने आईपीएल 2026 के लिए सबसे बेहतरीन वैल्यू पैक्ड प्लान पेश किए हैं. जियो का 949 रुपये वाला प्लान सबसे लोकप्रिय है जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा मिलता है. इसके साथ 3 महीने का जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री है. साथ ही 299 रुपये से ऊपर के रिचार्ज पर भी 90 दिनों का ओटीटी एक्सेस मिल रहा है. कम डेटा वाले यूजर्स के लिए 100 और 195 रुपये के ऐड-ऑन पैक्स भी मौजूद हैं.
एयरटेल के हाई डेटा और ओटीटी प्लान्स
एयरटेल उन यूजर्स के लिए खास प्लान लाया है जो मैच के साथ हाई-स्पीड डेटा चाहते हैं. एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान रोज 4GB डेटा देता है जो हैवी स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट है. वहीं 451 रुपये वाले प्लान में 50GB एकमुश्त डेटा और 3 महीने का जियोहॉटस्टार फ्री मिलता है. लॉन्ग टर्म के लिए 1029 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ एक शानदार विकल्प बनकर उभरा है.
वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के बजट प्लान्स
बजट का ध्यान रखने वालों के लिए वीआई ने 101, 151 और 175 रुपये के छोटे डेटा पैक उतारे हैं जिनमें 10GB तक डेटा मिलता है. दूसरी ओर सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने 485 रुपये में 72 दिनों के लिए रोज 2.5GB डेटा का ऑफर दिया है. बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान अब 164 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आ रहा है जो सबसे सस्ता और टिकाऊ विकल्प साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: अब रील्स आपको बनाएगी लखपति, हर महीने Facebook से कमा सकते हैं 280193 रुपए, जानें कैसे
ADVERTISEMENT


