Bizz Deal: गर्मी का कूल जुगाड़, अब चाय के खर्च में घर लाएं AC और फ्रिज, Samsung और Amazon दे रहे हैं छप्परफाड़ ऑफर्स!

Summer Deal Offers 2026: Samsung Finance+ के जरिए ग्राहक अब मात्र 33 रुपये प्रतिदिन की आसान किस्तों पर प्रीमियम होम अप्लायंसेज घर ला सकते हैं. साथ ही Amazon सेल में LG और Whirlpool जैसे ब्रांडेड AC पर 40% से ज्यादा की भारी छूट और इंस्टेंट कैशबैक के ऑफर्स मिल रहे हैं.

Bizz Deal
Bizz Deal

तनीषा त्यागी

follow google news

Amazon Summer Deal Offer 2026: सूरज की तपिश ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, हर मिडिल क्लास परिवार के मन में बस एक ही उलझन है नया AC या फ्रिज कब लें? और सबसे बड़ी बात, बजट कैसे संभालें? अगर आप भी भारी भरकम बिल और एकमुश्त खर्च के डर से अपनी खरीदारी टाल रहे हैं, तो रुकिए! मार्केट में कुछ ऐसी डील्स आई हैं जो आपकी जेब पर बोझ डाले बिना आपके घर को शिमला बना देंगी.

Read more!

Samsung का '33 रुपये वाला' मैजिक

Samsung ने इस सीजन में मिडिल क्लास परिवारों के लिए 'Samsung Finance+' के तहत एक क्रांतिकारी स्कीम लॉन्च की है. अब आप Samsung के प्रीमियम AC, फ्रिज या वॉशिंग मशीन को मात्र 33 रुपये रोजाना की EMI पर अपना बना सकते हैं.

कैसे काम करता है ये प्लान?

कंपनी ने "Easy EMI for All" नाम से एक पहल शुरू की है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपकी कोई पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं भी है, तो भी आप इस लोन के हकदार हो सकते हैं. आपको बस अपना पैन कार्ड और एक पहचान पत्र लेकर नजदीकी स्टोर जाना है. पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और महज 5 मिनट में लोन अप्रूव हो जाता है. साथ ही, कंपनी 1000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है. यह सुविधा देशभर के 8000 से ज्यादा छोटे-बड़े स्टोर्स पर उपलब्ध है.

Amazon पर डिस्काउंट की 'बारिश'

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन हैं तो Amazon पर इस वक्त LG, Lloyd और Whirlpool जैसे ब्रांड्स पर भारी छूट मिल रही है.

  • LG Essential Series (0.8 Ton, 2 Star): जिसकी कीमत करीब 48,990 रुपये है, वह सेल में मात्र 31,099 रुपये में मिल रहा है. छोटे कमरों के लिए यह 6-in-1 कन्वर्टिबल कूलिंग वाला AC बेस्ट है.
  • Lloyd (1.0 Ton, 3 Star): यह दमदार AC भी 48,990 रुपये के बजाय सिर्फ 32,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें एंटी-वायरल और PM 2.5 फिल्टर जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं.
  • Whirlpool Magicool (1.5 Ton, 5 Star): अगर आप बड़े कमरे के लिए कुछ प्रीमियम देख रहे हैं, तो 70,600 रुपये वाला यह 5-स्टार AC अभी सिर्फ 39,199 रुपये में मिल रहा है. यानी सीधे 31 हजार रुपये से ज्यादा की बचत!

कौन सी डील है आपके लिए बेस्ट?

बजट टाइट है? अगर आप एक साथ 30-40 हजार रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो Samsung का EMI प्लान आपके लिए सबसे सटीक है. कैश में लेना है? अगर आप सीधे पेमेंट कर सकते हैं, तो Amazon के भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स (2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट) का फायदा उठाना समझदारी होगी.

चलते-चलते एक बात खरीदारी करते वक्त सिर्फ कीमत न देखें, अपने कमरे का साइज और स्टार रेटिंग (बिजली की बचत) पर भी गौर जरूर करें. स्मार्ट तरीके से की गई प्लानिंग आपको इस गर्मी में सुकून भी देगी और बचत भी.

ये भी पढ़ें: BIZZ Deal: Jio यूजर्स सावधान!... 90 दिन इनएक्टिव सिम होगा बंद, नंबर किसी और को मिलेगा; जानें पूरा नियम

    follow google news