BIZ DEAL: IPL 2026 देखने की टेंशन खत्म! BSNL, Jio, Airtel ने लॉन्च किए सस्ते डेटा और OTT प्लान

BIZ DEAL: क्रिकेट मैच देखने वालों के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने जबरदस्त ऑफर पेश किए हैं. BSNL, Jio और Airtel सस्ते प्लान में ज्यादा डेटा, OTT सब्सक्रिप्शन और प्रीमियम फीचर्स दे रहे हैं. कम कीमत में लाइव मैच, वेब सीरीज और हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा मिलने से यूजर्स को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है.

Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans (सांकेतिक तस्वीर)
Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans (सांकेतिक तस्वीर)

तनीषा त्यागी

follow google news

Jio vs Airtel vs BSNL Recharge Plans: अगर आपको भी मैच देखने के दौरान डेटा खत्म होने की टेंशन होती है तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, मैदान पर खिलाड़ियों के उतरने से पहले ही BSNL, Jio और Airtel जैसी कंपनियों ने आपके मनोरंजन के लिए कमर कस ली है. कोई बहुत कम कीमत में OTT का मजा दे रहा है तो कोई ढेर सारा डेटा और AI फीचर्स के साथ लुभा रहा है. कुल मिलाकर टेलीकॉम बाजार में मची इस होड़ का सीधा फायदा आपकी जेब और आपके क्रिकेट के जुनून को होने वाला है.

Read more!

BSNL का ऑफर 499 रुपये में क्रिकेट और मनोरंजन

BSNL ने क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही किफायती OTT ऐड-ऑन पैक पेश किया है. मात्र 499 रुपये की कीमत वाले इस पैक की वैधता 90 दिनों की है. इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें JioHotstar, SonyLIV और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है, जिससे आप लाइव क्रिकेट के साथ-साथ फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकते हैं. इसे किसी भी पुराने एक्टिव प्लान के साथ जोड़ा जा सकता है और मोबाइल व टीवी दोनों पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है.

जियो में प्रीमियम डेटा संग एआई का मचा

रिलायंस जियो ने 899 रुपये वाला दमदार प्लान पेश किया है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को कुल 200GB डेटा (2GB प्रतिदिन + 20GB एक्स्ट्रा) दिया जा रहा है. हाई-डेफिनिशन में मैच देखने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प है. इसके साथ ही जियो 50GB क्लाउड स्टोरेज, गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन और तीन महीने के लिए JioHotstar का एक्सेस भी दे रहा है, जो इसे एक डिजिटल पावरहाउस बनाता है.

एयरटेल में हाई स्पीड 300 GB डेटा

एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के जरिए बाजार में पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 4G और 5G नेटवर्क पर भरपूर डेटा मिलता है. कंपनी ने इसमें 300GB प्रति माह की एक बड़ी कमर्शियल लिमिट तय की है, जो लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों के लिए पर्याप्त है. एयरटेल अपने स्थिर नेटवर्क और बेहतरीन 5G स्पीड के भरोसे ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: कम कीमत ज्यादा वैलिडिटी! BSNL के इन धांसू प्लान्स ने बाजार में मचाया तहलका

    follow google news