एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल E 20 को लेकर देशभर में हलचल है. सोशल मीडिया पर तरह-मरह के वीडियो और आरोपों के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने Aaj Tak से खास बातचीत में बड़ा ऐलान किया है. नितिन गडकरी ने कहा है कि जो गाड़ियां E-20 पेट्रोल की वजह से खराब हुईं हैं उन्हें मंत्रालय से राहत मिलेगी. उन्होंने ये भी कहा- ''देश में करीब 1,500 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता है. इसमें हमारा शेयर 0.07 फीसदी का है. इतनी छोटी हिस्सेदारी में हमें कोई विशेष आर्थिक लाभ मिलने का सवाल ही नहीं है.''
ADVERTISEMENT
आज तक की मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि जिसकी भी गाड़ी एथेनॉल डालने से खराब हुई है, वह डीलर के पास शिकायत करे और हमारी मिनिस्ट्री के पास भी शिकायत करे। हम जांच करेंगे और राहत देंगे. उन्होंने सवाल करते हुए ये भी कहा- 'आपके पर्सनल जान-पहचान में एथेनॉल की वजह से खराब हुई पेट्रोल की गाड़ी के दो लोगों के नाम बता सकते हैं?'
किसी कंपनी के पास कोई शिकायत नहीं- गडकरी
नितिन गडकरी ने आगे कहा- ''मारुति सुज़ुकी, टोयोटा, टाटा, महिंद्रा समेत किसी के पास एथेनॉल की वजह से गाड़ी खराब होने की शिकायत नहीं है. एथेनॉल पर फैसला मैंने अकेले नहीं लिया. इसकी पूरी प्रक्रिया पेट्रोलियम मंत्रालय, कैबिनेट और वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद होती है. यह कोई पायलट प्रोजेक्ट नहीं है. चार-चार साल टेस्टिंग होती है, लाखों किलोमीटर के परीक्षण के बाद ही मंजूरी मिलती है.''
एथेनॉल नीति फायदे के लिए बनाने वाले आरोप निराधार- गडकरी
नितिन गडकरी ने साफ किया- ''एथेनॉल में महज 0.07 फीसदी की छोटी सी हिस्सेदारी में हमें कोई विशेष आर्थिक लाभ मिलने का सवाल ही नहीं है. मुझ पर यह आरोप कि मैंने एथेनॉल नीति अपने फायदे के लिए बनाई, पूरी तरह निराधार है. 0.07% हिस्सेदारी रखने वाला व्यक्ति देश की एथेनॉल नीति को अपने फायदे के लिए प्रभावित नहीं कर सकता.''
टोयोटा वाले मामले में पेट्रोल में पानी की मिलावट थी- केंद्रीय मंत्री
नितिन गडकरी ने मनीष कश्यप के आरोपों पर कहा कि ''टोयोटा की जिस गाड़ी का मामला सामने आया, जांच में उसमें पानी की मिलावट मिली. एथेनॉल की वजह से खराबी नहीं थी.यह मुझे और एथेनॉल को बदनाम करने की राजनीतिक कोशिश है. अमेरिका, ब्राज़ील, जापान, जर्मनी, थाईलैंड, स्वीडन समेत कई देशों में एथेनॉल का इस्तेमाल हो रहा है.''
कचरे से चमकेगी दिल्ली की किस्मत! नितिन गडकरी का दावा- कूड़े से बने ईंधन पर दौड़ेंगी बसें
ADVERTISEMENT

