कचरे से चमकेगी दिल्ली की किस्मत! नितिन गडकरी का दावा- कूड़े से बने ईंधन पर दौड़ेंगी बसें
ADVERTISEMENT
दिल्ली की बसें अब CNG से नहीं बल्कि शहर के कूड़े से बनी हाइड्रोजन पर दौड़ेंगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 'बायोडाइजेस्टर तकनीक' को लेकर किया बड़ा दावा.
New Delhi News: देश में एक तरफ जहां E20 पेट्रोल और इंजन पर उसके प्रभाव को लेकर चर्चाएं गर्म हैं. लोग अभी इसका खुले दिल से स्वागत नहीं कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि आने वाले समय में दिल्ली की बसें पेट्रोल, डीजल या सीएनजी से नहीं, बल्कि शहर के ही कूड़े-कचरे से तैयार होने वाले हाइड्रोजन पर दौड़ती नजर आएंगी.
