अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके साथ फेडरल फंड्स रेट का टारगेट रेंज 3.75 फीसदी से 4 फीसदी हो गया है. सितंबर की बैठक में यह फैसला 12-0 वोट से लिया गया. फेड ने कहा कि महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर है और 2 फीसदी के लक्ष्य तक पहुंचने में समय लग सकता है.
ADVERTISEMENT
फेड के नए projections में 2026 के अंत तक ब्याज दर में एक और 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी की संभावना का संकेत मिलता है. हालांकि, इसे फेड का तय फैसला नहीं माना जा सकता.
अमेरिकी बाजार में गिरावट
फेड के फैसले के बाद अमेरिकी बाजार में दबाव देखने को मिला. Dow Jones 1.21 फीसदी गिरकर बंद हुआ. S&P 500 में 0.45 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Nasdaq करीब सपाट रहा. हालांकि, गुरुवार सुबह Dow Futures 0.56 फीसदी और Nasdaq Futures 0.66 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे. एशियाई बाजारों में Nikkei 0.63 फीसदी और Kospi 0.54 फीसदी ऊपर रहे. GIFT Nifty में 56 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
क्रूड, सोना और चांदी पर नजर
तेल की कीमतों को लेकर भी बाजार की नजर बनी हुई है. बुधवार को Brent Crude 2.69 फीसदी गिरकर 105.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सऊदी अरब ने तेल सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम तेज किए हैं. होर्मुज के रास्ते भी ज्यादा तेल निर्यात किया जा रहा है. अमेरिकी ऊर्जा विभाग की ओर से East-West पाइपलाइन में आई समस्या को कुछ दिनों में दूर किए जाने की बात कही गई है.
COMEX पर बुधवार को चांदी 1.09 फीसदी नीचे रही, जबकि आज 1.35 फीसदी ऊपर कारोबार कर रही थी. सोना बुधवार को 0.67 फीसदी गिरा, लेकिन गुरुवार को 1.07 फीसदी ऊपर था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है.
आज भारतीय शेयर बाजार की दिशा
बुधवार को बाजार की गिरावट पर कुछ ब्रेक लगा, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव बना हुआ है. बाजार में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना है. आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है. बाजार की दिशा में क्रूड ऑयल की कीमत अहम भूमिका निभा सकती है. निफ्टी के लिए 23,000-23,100 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं 23,360-23,430 का क्षेत्र रेजिस्टेंस जोन है. बाजार की नजर आज NSE के ₹22,561.57 करोड़ के IPO पर भी रहेगी.
FII-DII की चाल
16 सितंबर को कैश मार्केट में FIIs ने ₹2,032.61 करोड़ की बिकवाली की. दूसरी तरफ DIIs ने ₹3,908.23 करोड़ की खरीदारी की. डेरिवेटिव्स में FIIs की कुल गतिविधि नेट ₹9,304.05 करोड़ की रही. Index Futures में ₹473.50 करोड़ की खरीदारी हुई. Index Options में ₹11,485.50 करोड़ की नेट बिकवाली रही. Stock Futures में ₹2,288.62 करोड़ की खरीदारी और Stock Options में ₹580.67 करोड़ की बिकवाली हुई. FIIs का Index Long प्रतिशत 12.39 रहा, जो पिछले 12.06 के स्तर से ऊपर है.
F&O Ban List
F&O बैन में Bandhan Bank, Inox Wind, Kaynes, Manappuram और SAIL बने हुए हैं. सितंबर निफ्टी फ्यूचर्स 23,282 पर बंद हुआ. इसमें 58.10 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त रही. खुले कॉन्ट्रैक्ट 2,73,016 रहे. ओपन इंटरेस्ट में 4,509 कॉन्ट्रैक्ट यानी 1.62 फीसदी की कमी हुई.
आज इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
गुरुवार को कई IPO शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. LCC Projects का IPO कुल 49.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था. QIB हिस्सा 78.73 गुना, NII 64.91 गुना और रिटेल हिस्सा 26.34 गुना भरा. इश्यू प्राइस ₹146 और इश्यू साइज ₹427 करोड़ था.
Karamtara Engineering का इश्यू 66.01 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसका इश्यू प्राइस ₹254 और साइज ₹875 करोड़ था.
Asset Reconstruction Company India का IPO 20.10 गुना भरा. इश्यू प्राइस ₹139 और इश्यू साइज ₹733 करोड़ था.
Steamhouse India का IPO 32.07 गुना सब्सक्राइब हुआ. इश्यू प्राइस ₹81 और इश्यू साइज ₹425 करोड़ था. कंपनी में मधुसूदन केला समर्थित Singularity Fund का भी निवेश है.
Manipal Payment and Identity Solutions का IPO 1.42 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसका इश्यू प्राइस ₹339 और इश्यू साइज ₹805 करोड़ था.
Rentomojo का IPO 72.89 गुना सब्सक्राइब हुआ. QIB हिस्सा 177.29 गुना, NII 67.93 गुना और रिटेल 15.62 गुना भरा था. इश्यू प्राइस ₹404 और इश्यू साइज ₹1,255.5 करोड़ था.
आज खुलेगा NSE का IPO
- NSE का IPO आज 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड ₹1,700-1,785 प्रति शेयर रखा गया है. इश्यू साइज ₹22,561.57 करोड़ है. इसमें 12.64 करोड़ शेयरों का OFS शामिल है.
- मौजूदा निवेशक करीब 5.2 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे. IPO के आधार पर NSE का वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़ बताया जा रहा है.
- इसके अलावा Sonaselection India का IPO भी आज से 21 सितंबर तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड ₹94-99 और इश्यू साइज ₹141.6 करोड़ है.
- Jindal Supreme India, Hero Motors और SS Retail के IPO 18 सितंबर तक खुले हैं. पहले दिन इनके इश्यू क्रमशः 7.53 गुना, 1.38 गुना और 1.44 गुना सब्सक्राइब हुए थे.
- Manika Plastech का IPO कुल 29.46 गुना सब्सक्राइब हुआ. इसका प्राइस बैंड ₹40-43 और इश्यू साइज ₹125 करोड़ था.
- कंपनी रिजल्ट
- Tempsens Instruments ने पहली तिमाही में मुनाफे में 14.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की. मुनाफा ₹15.2 करोड़ रहा. कंपनी की आय 33.4 फीसदी बढ़कर ₹119 करोड़ पहुंची.
- EBITDA 15.6 फीसदी बढ़कर ₹23.8 करोड़ रहा. हालांकि EBITDA मार्जिन 23.1 फीसदी से घटकर 20 फीसदी हो गया.
आज इन शेयरों पर भी रहेगी नजर
- Emami के बोर्ड की आज शेयर बायबैक पर बैठक होगी. RBL Bank ने $350 मिलियन के Senior Unsecured Notes जारी करने को मंजूरी दी है.
- Reliance Industries प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹12,000 करोड़ के NCDs जारी करेगी.
- Rainbow Children's Medicare ने आंध्र प्रदेश में नए अस्पताल का संचालन शुरू किया है. Alembic Pharma की वडोदरा इकाई को US FDA से EIR मिला है.
- Fortis Healthcare ने दिल्ली में हेल्थकेयर सेवाओं के लिए Seth Sunder Lal Jain Charitable Eye Hospital के साथ करार किया है.
- Imagicaaworld ने Novotel Imagicaa होटल को ₹248 करोड़ में Juniper Hotels को बेचने की मंजूरी दी है.
- Krsnaa Diagnostics को पंजाब में PET-CT सुविधाओं के लिए 15 साल का Concession Agreement मिला है.
- Manipal Health ने ₹5,310 करोड़ के बकाया NCDs को पूरी तरह रिडीम कर दिया है.
- Shriram Finance 21 सितंबर को डेट सिक्योरिटीज के Buyback पर विचार करेगी.
- Venus Pipes प्रस्तावित निवेशकों को ₹372 करोड़ के 22 लाख शेयर जारी करेगी.
- GOCL Corp ने 264.5 एकड़ में से करीब 157 एकड़ जमीन के Monetisation की प्रक्रिया पूरी कर ली है.
- Panorama Studios ने Drishyam Rights के लिए Digital18 Media के साथ Distribution Agreement किया है.
- Thomas Cook ने नए Vizag Airport पर Forex Counters शुरू किए हैं.
- LT Foods की Kameda LT Foods में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना है.
- Repco Home Finance के Paiyur Vaidyanathan ने Whole-time Director और CDO पद छोड़ दिया है.
- Niva Bupa Health ने Karan Bhatia को नया Chief Investment Officer नियुक्त किया है.
- Granules India ने Promoter Group Investor Category को 2.5 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं.
- Nazara Technologies में Raymond Albaladejo Stauffer ने नए CEO का पद संभाला है.
- HEG का नाम 22 सितंबर से HEG Advanced Materials होगा.
- Gujarat Narmada Valley ने Sanjeev Kumar को 5 साल के लिए MD नियुक्त किया है.
- HG Infra Engineering को कर्नाटक टैक्स विभाग से ₹94 करोड़ का Show-Cause Notice मिला है.
- Fine Organic ने अपनी इकाई Fine Organic Industries SEZ में ₹55 करोड़ निवेश किया है.
- Metro Brands ने Farah Malik Bhanji को पांच साल के लिए फिर MD नियुक्त किया है.
- Infosys ने Indore Development Centre के विस्तार की घोषणा की है.
- South Indian Bank ने आंध्र प्रदेश में नई शाखा शुरू की है.
- Mazagon Dock ने Greenfield Shipping Cluster के लिए National Shipbuilding & Heavy Industries Park के साथ समझौता किया है.
- Embassy Developments के बोर्ड की 19 सितंबर को फंड जुटाने पर विचार करने के लिए बैठक होगी.
ADVERTISEMENT

