Gold silver rate today: सोना हुआ धड़ाम, चांदी 1 लाख 5 हजार के पार पहुंची

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 24 कैरेट गोल्ड 95718 रु/10 ग्राम पर. चांदी में तेजी, एक्सपर्ट बोले- 1.20 लाख के पार जा सकती है कीमत.

Gold price today, Silver rate today, 24 carat gold rate, gold price fall, silver price prediction, सोने की कीमत, चांदी का रेट, आज का सोना रेट
तस्वीर: AI

न्यूज तक डेस्क

follow google news

लंबे समय के बाद सोना ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. तेजी से बढ़ रहे सोने के भाव में इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 97145 रुपए था. अब ये गिरकर 95718 रुपए पर पहुंच गया है. 

Read more!

वहीं चांदी के रेट में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. एक्सपर्ट्स की मानें तो चांदी 1 लाख 20 हजार के आंकड़े को पार कर सकती है. एक तरफ चांदी में निवेश करने वालों की बल्ले-बल्ले हो रही है. वहीं दूसरी तरफ ज्वैलरी खरीदारों की जेब ढीली हो रही है. 

16 मई के बाद से आया सोने में उछाल 

सोने के भाव में 16 मई के बाद उछाल आना शुरू हुआ. 16 मई को सोने का रेट 92301 रुपए प्रति 10 ग्राम था. भारत बढ़ते-बढ़ते 30 जून को 95355 पर आ गया. वहीं 6 जून को सोने का दाम 97358 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. 

पिछले हफ्ते सोने में 1,790 रुपए का उछाल देखा गया. बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 31 मई को सोना 95,355 रुपए पर था, जो 6 जून को 97,145 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले हफ्ते चांदी में 7,827 रुपए का जंप देखा गया है. 

यहां देखें आज का रेट 

  • IBJA के मुताबिक आज का रेट
  • सोना 24 कैरेट: 95718
  • 23 कैरेट: 95335
  • 22 कैरेट: 87678
  • 18 कैरेट: 71789

8th Pay Commission update: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़ जाएगी सैलरी, जानें Full डिटेल
 

    follow google news