बड़ी छलांगे मार रहा चांदी का भाव इस कारोबारी सप्ताह में बुधवार तक आते-आते धड़ाम हो गया. सोमवार को रिकॉर्ड रेट पर पहुंची चांदी बुधवार तक करीब 2000 रुपए टूट गई. वहीं सोने के भाव में भी नरमी देखी गई है. सोमवार के मुकाबले सोना 850 रुपए तक सस्ता हुआ है.
ADVERTISEMENT
बुधवार दोपहर 12 बजे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम सोमवार के 98303 रुपए के मुकाबले बुधावार को 97460 रुपए हो गया. वहीं चांदी (999) 113867 रुपए के मुकाबले 2000 रुपए तक टूट कर 110996 रुपए प्रति किलो हो गया.
अमेरिकी महंगाई पर सबकी नजर
फिलहाल सबकी नजर अमेरिकी महंगाई पर टिकी हुई है. बुधवार यानी आज पीपीआई (अमेरिकी थोक मूल्य सूचकांक) जारी होगा. डॉलर कमजोर होने से सोने को मजबूती मिलेगी. दुनिया भर में छिड़े टैरिफ वार का असर भी सोने के रेट को प्रभावित कर रहा है. ऐसी परिस्थितियों तें जहां शेयर बाजार में हाय-तौबा मच जाती है वहीं सोने की चमक और बढ़ जाती है.
यहां देखें 16 जुलाई का लेटेस्ट रेट (IBJA के अनुसार)
कैरेट प्रति 10 ग्राम | सोने का भाव |
24 कैरेट | 97460 रुपए |
23 कैरेट | 97070 रुपए |
22 कैरेट | 89273 रुपए |
18 कैरेट | 73095 रुपए |
यहां देखें अलग-अलग शहरों में सोने का रेट
शहर | 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम (गुड रिटर्न्स के मुताबिक) |
चेन्नई | ₹9,928 |
मुंबई | ₹9,928 |
दिल्ली | ₹9,943 |
कोलकाता | ₹9,928 |
जयपुर | ₹9,943 |
लखनऊ | ₹9,943 |
पटना | ₹9,933 |
भोपाल | ₹9,933 |
स्थानीय बाजार और सराफा एसोशिएशन द्वारा तय किए भाव के मुताबिक शहरों के इस रेट में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
gold silver price today: चांदी ने अपने ही ऑल टाइम हाई प्राइस का तोड़ा रिकॉर्ड, सोना भी चमका
ADVERTISEMENT