gold silver price today: सोना 97,000 पार, चांदी फिर बना लखटकिया, जानें आज का लेटेस्ट रेट

आज के सोने-चांदी के भाव में फिर बंपर उछाल, सोना ₹97,291 और चांदी ₹1,01,298 पर पहुंची. जानें महंगे हो रहे हैं गोल्ड और सिल्वर की चाल.

gold price today, silver price record, gold rate 5 June 2025, IBJA gold rate, silver above 1 lakh, gold investment, आज का सोने का रेट
तस्वीर: AI

न्यूज तक डेस्क

follow google news

सोने-चांदी के भाव में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है. तेजी से बढ़ते रेट ने खरीदारों को टेंशन में डाल दिया है. लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि सोने का भाव एक बार फिर 80 हजार के आंकड़े को छुएगा. पर भाव ने 92 हजार रुपए तक खिसकर नीचे आने के बाद दोबारा पलटी मार दी है. 

Read more!

गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 97291 रुपए पर पहुंच गया. वहीं चांदी (999) प्रति किलो 101298 रुपए पर के रिकॉर्ड रेट पर जा पहुंची है. 

जून में सिल्वर में फिर आया उछाल

चांदी के रेट में जून में बड़ा उछाल आया है. 2 जून को इसका रेट प्रति किलो 97392 रुपए था. वहीं 5 जून तक आते-आते भाव प्रति किलो 1 लाख के पार चला गया. एक महीने पहले यानी 2 मई को चांदी का भाव 94125 रुपए प्रति किलो था. 

अप्रैल में चांदी बना था लखटकिया

ऐसा पहली बार नहीं है. अप्रैल में भी चांदी ने 1 लाख के उच्चतम स्तर को छू लिया था. फिलहाल चांदी ने 1 लाख  1298 रुपए पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया है. साल 2025 की बात करें तो 1 जनवरी से अब तक ये 14,963 रुपए बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है. 1 जनवरी को चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलो था. 

इस साल 20,585 रुपए महंगा हुआ सोना 

सोने की बात करें तो इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 21,000 रुपए बढ़ चुका है. 1 जनवरी को सोने का भाव 76,162 रुपए था. अब 97291 रुपए पर पहुंच चुका है. 

IBJA के मुताबिक आज का प्राइस 

  • सोना 24 कैरेट- 97291
  • 23 कैरेट- 96901
  • 22 कैरेट- 89119
  • 18 कैरेट- 72968

यह भी पढ़ें: 

रिटायरमेंट के लिए सेफ और टैक्स-फ्री फंड चाहिए? EPF+ VPF से ऐसे बनाएं 4 करोड़ से ज्यादा
 

    follow google news