सोने का भाव गिरा वहीं चांदी फिर हुई धड़ाम, दिग्गज निवेशक रे डालियो ने दी बड़ी चेतावनी

gold silver price update: आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इस बीच दुनिया के सबसे बड़े निवेशक रे डालियो (Ray Dalio) ने सोने-चांदी में निवेश को लेकर निवेशकों को आगाह किया है. जानें क्या है आज का ताजा भाव और डालियो की भविष्यवाणी.

NewsTak
सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट.

सौरभ दीक्षित

follow google news

gold silver news: दिन-दोगुनी रात चौगुनी पैसे बनाने की बात हो और शेयर बाजार का नाम न आए ऐसा भला कैसे हो सकता है. लेकिन पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार में बड़ा उथल-पुथल और सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल ने निवेशकों को डायवर्ट कर दिया है. अब वे सोने-चांदी में निवेश को बेहतर रिटर्न के तौर पर देखने लगे हैं और सवाल करने लगे हैं सोने का भाव बढ़ेगा क्या? चांदी उछलेगी क्या? इन्हीं सवालों के बीच पिछले दिनों में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट ने उन्हें डरा भी दिया है. चमकीली धातुओं में निवेश को लेकर उनका कॉन्फिडेंस हिलने लगा है. निवेशकों की इसी बेचैनी को देखते हुए दुनिया के जाने-माने निवेशक रे डालियो ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोने-चांदी में निवेश को लेकर अंदर की बात बता दी है. 

Read more!

रे डालियो ने क्या कहा ये जानने से पहले जान लेते हैं कि शुक्रवार को सोने-चांदी का रेट क्या है और पिछले 13 महीनों में सोने-चांदी में कितना उछाल आया है. आगे अभी इसकी चाल कैसी रहने वाली है. इंडियन बुलयन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर जारी रेट के मुताबिक प्योर चांदी 254339 रुपए प्रति किलो से टूटकर 241,184 रुपए पर पहुंच गई है. वहीं 24 कैरेट सोना 1,52,502 रुपए से टूटकर 1,51,489 रुपए पर पहुंच चुका है. 

पिछले 5 सालों में ऐसे बढ़ी सोने की कीमत

साल 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम
2021 48,500
2022 55,000 
2023 62,000
2024 76,000
2025 1 लाख 35 हजार
2026 (ऑल टाइम हाई प्राइस) 1 लाख 76 हजार रुपए के करीब. 

आज यानी 6 फरवरी को सोना हाईएस्ट प्राइस से 25 हजार रुपए तक टूट चुका है. वहीं गुरुवार के मुकाबले सोना 1000 रुपए तक सस्ता हुआ है. 

पिछले 5 सालों में ऐसे बड़ी चांदी की कीमत

साल प्योर चांदी प्रति किलो भाव रुपए में 
2021 62,500
2022 55,200 
2023 78,600
2024 95,700
2025 2 लाख 62 हजार
2026 (ऑल टाइम हाई प्राइस) 3 लाख 86 हजार के करीब 

आज यानी 6 फरवरी तक चांदी अपने हाइएस्ट रेट से 1 लाख 45 हजार रुपए के करीब टूट चुकी है. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार दोपहर 12 बजे जारी ताजा रेट में चांदी 13 हजार रुपए के करीब टूट चुकी है. 

जाने-माने निवेशक रे डालियो ने क्या कहा? 

रे डालियो वो शख्स हैं जिनकी एक-एक लाइन दुनिया के बाजार को हिला देती है. रे डालियो ने साफ कहा है कि सोना पैसा रखने की सबसे सुरक्षित जगह है. अब सवाल ये है कि जब दुनिया डिजिटल हो रही है, AI आ रहा है, क्रिप्टो है, शेयर मार्केट है… तो अचानक सोने की इतनी तारीफ क्यों? 

रे डालियो ने दुबई में World Governments Summit के दौरान रे कहा, ''लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि सोचते हैं सोना ऊपर जाएगा या नीचे. उनका कहना है कि सोने को ट्रेडिंग की नजर से देखना सबसे बड़ी बेवकूफी है. क्योंकि सोना रोज-रोज नहीं बदलता.   सरकारों के फैसलों से नहीं हिलता. किसी एक देश की करेंसी से बंधा नहीं है. पिछले एक साल में सोना करीब 65% ऊपर गया है, लेकिन अपने हाई से करीब 16% नीचे भी आ चुका है. यहीं लोग घबरा जाते हैं. लोग पूछते हैं कि अभी खरीदें या नहीं? जबकि सही सवाल ये होना चाहिए कि मेरे पूरे पोर्टफोलियो में कितना हिस्सा सोने में होना चाहिए?''

जब बाकी चीचें डूबती हैं तो सोना तैरता है- रे डालियो 

रे डालियो का सीधा संदेश है- सरकारें,  सेंट्रल बैंक और सॉवरेन वेल्थ फंड इन सबको सोने को स्टोर ऑफ वैल्यू की तरह देखना चाहिए. 
क्योंकि जब बाकी चीजें डूबती हैं तो सोना तैरता है. बुरे वक्त में सोना बाकी सब चीजों से अलग व्यवहार करता है. यानी जब शेयर टूटते हैं, बॉन्ड हिलते हैं, करेंसी कमजोर होती है तब सोना चमकता है. जब अच्छे दिन होते हैं तब सोना शांत रहता है. यही वजह है कि सोना सबसे बेहतरीन डाइवर्सिफायर है.

सोना अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं है- रे डालियो 

रे डालियो ने साफ कहा है कि सोना अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं है. सोना ट्रेडिंग का खिलौना नहीं है. सोना आपकी पूंजी का बीमा है. सिस्टम फेल होने पर आखिरी सहारा सोना है. अगर आपके पास सिर्फ शेयर हैं, सिर्फ बैंक डिपॉजिट हैं, सिर्फ कागजी पैसा है, तो आप रिस्क ले रहे हैं, क्योंकि दुनिया अनिश्चित है. जंग, ट्रेड वॉर, कैपिटल वॉर सब मुमकिन है. ऐसे वक्त में सोना ही वो चीज है जो इतिहास में हर बार खड़ा रहा है.  

इनपुट: बृजेश उपाध्याय

Flipkart Sale धमाका! iPhone 16 पर तगड़ा डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदें!
 

    follow google news