Gold Silver Price Update: रिकॉर्ड के करीब पहुंचा सोने का भाव, एक्सपर्ट से जानिए कब आएगी गिरावट?
Gold Silver Price Update: सोने की कीमत एक बार फिर रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गई है. MCX से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक गोल्ड में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या फरवरी में सोने की कीमतों में गिरावट आएगी या तेजी जारी रहेगी. जानें बढ़ते सोने के दाम को लेकर एक्सपर्ट्स की राय, ताजा गोल्ड-सिल्वर प्राइस और आगे का आउटलुक.
ADVERTISEMENT

Gold price forecast 2026
Gold Silver Price Update: सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने लगातार एक ओर लोगों की धड़कनें बढ़ा रखी है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों में काफी खुशी देखी जा रही है. पिछले कुछ दिनों में गोल्ड ने जिस रफ्तार से जोरदार छलांग लगाई है और एक बार फिर रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंच गया है, इसे देखते हुए एक बहुत ही अहम सवाल सामने आ रहा है कि, क्या आने वाले वक्त में सोने की कीमतों में गिरावट आएगी या इसमें और तेजी देखने को मिलने वाली है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आज जानते हैं पूरी बात.