Gold Silver Rate: सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई. 29 जनवरी को अपने ऐतिहासिक शिखर (Life-time High) पर पहुंचने के बाद कीमतों में जो गिरावट आई थी, उसमें अब मामूली सुधार दिख रहा है.
ADVERTISEMENT
MCX पर चांदी में जोरदार उछाल
बुधवार सुबह चांदी के भाव में बड़ी तेजी दर्ज की गई. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,52,548 रुपये से सीधे उछलकर 2,60,838 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. यानी महज कुछ ही देर में चांदी 8,290 रुपये महंगी हो गई.
रिकॉर्ड हाई से अब भी सस्ती चांदी
हालांकि तेजी के बावजूद चांदी अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई से काफी नीचे है. 29 जनवरी को चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था. मौजूदा भाव देखें तो चांदी अब भी करीब 1.59 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है.
सोने की कीमतों में भी तेजी
चांदी के साथ-साथ सोने के वायदा भाव में भी बुधवार को बढ़त देखने को मिली. MCX पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने की कीमत ओपनिंग के साथ ही 1,633 रुपये बढ़ गई. मंगलवार को सोना 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो बढ़कर 1,58,436 रुपये तक पहुंच गया.
सोना भी हाई से नीचे
तेजी के बाद भी सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे बना हुआ है. रिकॉर्ड कीमतों की बात करें तो 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था. वर्तमान भाव के हिसाब से सोना अब भी अपने उच्चतम स्तर से 34,660 रुपये सस्ता है.
डिस्क्लेमर: सोने या चांदी में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट की राय जरूर लें.
Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के घटते-बढ़ते भाव के बीच रॉबर्ट कियोसाकी ने की बड़ी भविष्यवाणी!
ADVERTISEMENT

