Gold Silver Price Update: सोने-चांदी के घटते-बढ़ते भाव के बीच रॉबर्ट कियोसाकी ने की बड़ी भविष्यवाणी! निवेशक अब क्या करें?
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच 'Rich Dad Poor Dad' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने चांदी की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. MCX पर सोना और चांदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. जानिए ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट, बाजार में गिरावट की वजह और निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today (तस्वीर- न्यूज तक)
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. 10 फरवरी को MCX एक्सचेंज पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं. बाजार खुलते ही अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 800 रुपये से ज्यादा गिर गया. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी 3000 रुपये से ज्यादा लुढ़क गई. कुछ देर तक सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहा. बाद में चांदी 5000 रुपये से ज्यादा गिर गई. हालांकि सोना कुछ संभला लेकिन दोपहर में गिरावट 1000 रुपये से ज्यादा हो गई. इसी बीच मशहूर किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बड़ा दावा किया है, जिससे की मार्केट में फिर एक बार ऊहापोह की स्थिति बन गई है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आइए विस्तार जानते हैं क्या है सोने-चांदी के ताजा भाव और रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी.