सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वॉर की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण शेयर बाजार से लेकर कमोडिटी मार्केट में भी दबाव बना हुआ है. इस बीच, एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आ सकती है. एक तो मौजूदा वक्त में सोने चांदी की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई लेवल से काफी नीचे चल रही हैं और ऐसे में एक्सपर्ट की चेतावनी ने मार्केट में भूचाल सा ला दिया है. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो सकता है और अगर गिरावट आती है तो कितनी आएगी? सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में आज जानेंगे इन्हीं सवालों के जवाब.
ADVERTISEMENT
पहले जानिए सोने-चांदी के भाव!
सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. 15 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे 5 जून की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 1,54,112 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. वहीं 5 मई 2026 की डिलीवरी वाली चांदी भी गिरावट के साथ 2,50,055 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी. सोने चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ चुकी है.
एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी!
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि डॉलर की मजबूती और 'सेफ हेवन' डिमांड में कमी कीमती धातुओं के लिए चुनौती बनी हुई है. हालांकि वैश्विक तनाव सोने के लिए सकारात्मक होता है, लेकिन वर्तमान में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई की आशंका को जन्म दे रही हैं. यह स्थिति अमेरिकी डॉलर को अतिरिक्त सपोर्ट दे रही है, जिससे गोल्ड और सिल्वर की ग्रोथ सीमित हो गई है. आने वाले समय में अगर तेल की कीमतों में और उछाल आता है, तो बुलियन मार्केट में भारी बिकवाली की संभावना है.
सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट
तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सोने-चांदी के बाजार में बड़ी गिरावट आई है, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद से सोना 8% से ज्यादा और चांदी 16% से अधिक टूट चुकी है. गिरावट के इस दौर के बाद, मंगलवार को बाजार में हल्की रिकवरी दिखी, कॉमेक्स पर सोना सुधरकर $4,800 पर आया, जबकि चांदी $77 प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही थी.
क्या सोने-चांदी के गिरेंगे भाव?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि अमेरिकी नौसैनिक हस्तक्षेप से कच्चे तेल के निर्यात में बाधा आती है और कीमतें $120 प्रति बैरल के ऊपर बनी रहती हैं, तो इससे महंगाई का दबाव बढ़ेगा. ऐसी स्थिति में ब्याज दरें लंबे समय तक उच्च स्तर पर रह सकती हैं, जिससे डॉलर को मजबूती मिलेगी और कीमती धातुओं पर दबाव बना रहेगा. यदि तेल $120 पर टिका रहता है, तो सोने में 10% की गिरावट आ सकती है, जिससे यह $4,400 और चांदी $67 के स्तर से नीचे गिर सकती है. इसके विपरीत, यदि तेल की कीमतें गिरकर $90 के नीचे आती हैं, तो सोने को समर्थन मिलेगा और यह $5,000 तथा चांदी $80 के पार जा सकती है.
8th Pay Commission update: वेतन आयोग में Job के मौके, सैलरी 90 हजार से 1 लाख 80 हजार तक
ADVERTISEMENT


