Gold Silver Price Update: सोने-चांदी को लेकर वायरल हो रही है मशहूर फ्रेंच एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! क्या होगा बड़ा खेल?

Gold Silver Price Update: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. गोल्ड और सिल्वर के दाम 11 मार्च को गिर गए, जबकि सोशल मीडिया पर नास्त्रेदमस की 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी वायरल हो रही है. क्या युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के बीच गोल्ड-सिल्वर में बड़ा खेल होने वाला है? जानिए ताजा रेट और एक्सपर्ट्स की राय.

Gold Silver Price Forecast
Gold Silver Price Forecast

सौरभ दीक्षित

follow google news

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच 11 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. 11 मार्च की शुरुआती कारोबार में सोना 1000 रुपये तो चांदी 5000 रुपये से ज्यादा गिर गई. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच जाने माने मशहूर फ्रेंच एस्ट्रोलॉजर नास्त्रेदमस की साल 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी वायरल हो रही हैं. इसमें सोने-चांदी की कीमतों पर की गई भविष्यवाणी भी शामिल है. सोना-चांदी के इस खास एपिसोड में जानिए सोने-चांदी के ताजा भाव के साथ-साथ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी.

Read more!

सोने-चांदी के ताजा भाव

सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम लोगों की भी टेंशन बढ़ा रखी है. MCX एक्सचेंज पर 11 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,62,100 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं 5 मई को डिलीवरी वाली चांदी भी घटकर 2,67,588 प्रति किलो पर थी. शुरुआती कारोबार के दौरान सोना 1003 रुपये और चांदी 5243 रुपये तक गिर गई थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का असर

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दोनों धातुओं की कीमत कभी ऊपर तो कभी नीचे जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ तेजी देखी गई. सुबह के समय स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी उछलकर 5,208 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं स्पॉट सिल्वर 0.1% गिरकर 88.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. तेल की कीमतों में गिरावट और महंगाई की चिंता कुछ कम होने के कारण बाजार में मिला जुला रुख देखने को मिल रहा है. बुधवार को कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे फिसल गया.

क्या पहले ही कर दी गई थी युद्ध की भविष्यवाणी?

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नाम फिर वायरल हो गया है, नास्त्रेदमस (Nostradamus) का. लोग पूछ रहे हैं कि क्या 500 साल पहले ही इस जंग की भविष्यवाणी कर दी गई थी? और क्या इसीलिए दुनिया में सोने-चांदी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं?

पहले जानिए कौन थे नास्त्रेदमस?

नास्त्रेदमस का असली नाम मिशेल डी नॉस्ट्रेडेम है. उनका जन्म 1503 में फ्रांस में हुआ था. वो पेशे से डॉक्टर, ज्योतिषी और लेखक थे. 1555 में उन्होंने एक किताब लिखी थी और इसी किताब में उन्होंने चार-चार पंक्तियों वाले कई रहस्यमयी श्लोक लिखे. लोग मानते हैं कि इन श्लोकों में भविष्य की घटनाओं की भविष्यवाणी छिपी है. लेकिन समस्या यह है कि उनकी भाषा बहुत रहस्यमयी और प्रतीकात्मक थी. इसलिए हर घटना के बाद लोग उनकी बातों को अलग-अलग तरीके से जोड़ने लगते हैं.

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी!

कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि नास्त्रेदमस ने 2026 में बड़ी जंग की भविष्यवाणी की थी. उनके एक श्लोक की व्याख्या की जाती है कि दुनिया में एक लंबी और भयानक लड़ाई होगी जो कई महीनों तक चल सकती है. अब जब मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है, तो कई लोग कह रहे हैं कि यही वही जंग है जिसकी भविष्यवाणी की गई थी.

नास्त्रेदमस की कुछ भविष्यवाणियों की व्याख्या ये भी कहती है कि जब दुनिया में बड़ी जंग होती है तो अर्थव्यवस्था हिल जाती है. ऐसी स्थिति में लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोना और चांदी खरीदने लगते हैं. क्योंकि इतिहास गवाह है कि जब भी दुनिया में युद्ध या आर्थिक संकट आता है तो निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सेफ हेवन एसेट्स यानी सुरक्षित निवेश की तरफ भागते हैं. और इन सुरक्षित निवेशों में सबसे ऊपर नाम आता है, सोना और चांदी.

अभी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कमोडिटी मार्केट में भी हलचल दिख रही है. जब भी युद्ध की आशंका बढ़ती है तो निवेशकों का डर बढ़ता है और इसी डर के कारण सोना-चांदी की कीमतें ऊपर जाने लगती हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर जंग लंबी चलती है तो सोना और चांदी में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

क्या सच हो रही भविष्यवाणी?

इतिहासकार और कई विशेषज्ञ नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को संदेह की नजर से देखते हैं. उनका कहना है कि नास्त्रेदमस की कविताएं इतनी अस्पष्ट हैं कि उन्हें किसी भी घटना से जोड़ा जा सकता है. यानी यह कहना कि उन्होंने US-Israel-Iran युद्ध की भविष्यवाणी कर दी थी इसका कोई पक्का सबूत नहीं है. लेकिन एक बात जरूर सच है कि इतिहास हमें बार-बार यही सिखाता है कि जब दुनिया में युद्ध या राजनीतिक संकट होता है तो उसका असर सीधे फाइनेंशियल मार्केट पर पड़ता है. शेयर बाजार हिलता है…तेल की कीमतें बढ़ती हैं…और सोना-चांदी अचानक चमकने लगते हैं.

यह खबर भी पढ़ें: Biz Deal: AC खरीदना पड़ रहा महंगा? 6000 रुपये से कम में मिल रहे ये 5 दमदार कूलर, गर्मी होगी छूमंतर

    follow google news