बड़े बुजुर्ग कहते हैं...'सोने-चांदी को सहेज कर रखो बुरे वक्त में काम आएगें.' बुजुर्गों की ये कहावत अब लोगों को याद आने लगी है. भविष्य में भी बुजुर्गों का ये अनुभव ही काम आने वाला है. बुल्गेरिया के हीलर वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा, जिन्हें पूरी दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है, उनकी सोने की कीमतों पर भविष्यवाणी से हड़कंप मचा हुआ है. अगर हर बार की तरह इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सच हो गई तो आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता है.
ADVERTISEMENT
पिछले 5 सालों में सोना के भाव में 3 गुना तो चांदी के भाव में 4 गुना उछाल आया है. इस उछाल ने कहीं न कहीं आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए हैं जिनका गहनों से एक पारंपरिक और इमोशनल टच रहता है. शादी-ब्याह में गहनों की कीमतों ने लोगों की हवा निकाल दी है. इसी बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आम आदमी को फिर बड़ा झटका दे सकती है. वहीं सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए ये किसी संजीवनी से कम नहीं होगा.
पहले नजर डाल लेते हैं आज यानी 24 अप्रैल के ताजा भाव पर. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के मुताबिक इस कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सुबह बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1 लाख 51 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है. वहीं प्योर (999) चांदी 2 लाख 40 हजार 500 रुपए के आसपास बना हुआ है. खुदरा मूल्य ज्यादा हो सकता है. यदि गहने की खरीददारी कर रहे हैं तो मेकिंग चार्ज और जीएसटी के साथ ये भाव और बढ़ जाता है.
इस कारोबारी सप्ताह में कैसी रही सोने की चाल?
इस कारोबारी सप्ताह की बात करें तो 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1000 रुपए के आसपास टूटा है. वहीं चांदी प्रति किलो 11 हजार रुपए के करीब टूट चुकी है. सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 152002 रुपए था जो पूरे सप्ताह हिचकोले खाता रहा. वहीं चांदी 251154 रुपए के करीब रही. जो धीरे-धीरे टूटकर कारोबार सप्ताह के आखिर तक 11,000 रुपए तक सस्ती हो गई. आज दोपहर 12 बजे जब रेट जारी होंगे तब पता चलेगा कि कारोबारी सप्ताह के एंडिंग में चमकीली धातुओं का क्या रुख रहा?
बाबा वेंगा ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गई हलचल?
बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए कुछ भविष्यवाणियां की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उन्होंने कहा है कि इस साल दुनियाभर में एक बड़ा वित्तीय संकट आएगा और बैंकिंग प्रणाली ध्वस्त हो सकती है. जब लोगों का कागजी मुद्रा पर से विश्वास उठ जाएगा, तो हर कोई सोने की ओर रुख करेगा. इसके परिणामस्वरूप, सोने की कीमत इतनी बढ़ सकती है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.
बाबा वेंगा ने बताया कि आर्थिक संकट के दौरान सोने की कीमत में 25 से 40 फीसदी तक उछाल आने की संभावना दिख रही है. अगर यह अनुमान सही है, तो मौजूदा दर पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1.90 लाख रुपये से 2.10 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यह कीमत साल 2026 में ही आंकड़े को पार कर सकती है. वैसे तो यह असंभव लग सकता है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अगर ईरान युद्ध लंबा चला तो सोने की कीमत में तेज उछाल आ सकता है.
सोना सुरक्षित निवेश, बड़े-बुजुर्गों का भी इसपर पुराना भरोसा
दरअसल, जब भी दुनिया में युद्ध जैसी स्थिति होती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में पैसे लगाना ही पसंद करते हैं. मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में मामूली गिरावट ने वित्तीय विश्लेषकों को हैरान कर दिया है. कई लोगों का मानना है कि यह कीमतों में तेजी से पहले एक छोटी सी राहत हो सकती है. बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. अगर 10 ग्राम सोने की कीमत 2 लाख रुपये के पार चली जाती है, तो आम आदमी के लिए सोना खरीदना काफी मुश्किल हो सकता है.
सोने की कीमतें अफवाहों से तय नहीं होतीं- एक्सपर्ट्स
हालांकि कमोडिटी एक्सपर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चाहे जो भी हो सोने की कीमत केवल अफवाहों से तय नहीं होती. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले, रुपये की चाल और महंगाई भी सोने की कीमत बढ़ाने का काम करते हैं. युद्ध की वजह से ज्यादातर चीजों की सप्लाई पर असर पड़ा है और उसकी कीमतें भी बढ़ गई हैं. जाहिर है कि युद्ध लंबा खिंचा तो सोने पर असर पड़ेगा, लेकिन इसका हल निकलता है तो कीमतें भी नीचे आ सकती हैं.
कुल मिलाकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां पहले भी सच हुई हैं और इस बार फाइनेंशियल क्रैश को लेकर की गई उनकी भविष्णवाणी के संकेत भी दिखने लगे हैं. दुनिया के कई हिस्से में आर्थिक पतन के संकेत पहले से ही दिखाई देने लगे हैं. यही वजह है कि इस बार भी उनकी चेतावनी को लोग गंभीरता से ले रहे हैं.
ADVERTISEMENT


