ICICI ग्रुप से शुरू हुआ सफर, अब HDFC Bank की संभालेंगे कमान... कौन हैं अनूप बागची? जानिए उनका पूरा सफर

सौरभ दीक्षित

05 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 5 2026 7:13 PM)

HDFC Bank को नया MD और CEO मिल गया है. RBI ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दी है. वह 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए बैंक की कमान संभालेंगे. फिलहाल वह ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं. बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में उनका तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है.

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

RBI ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

अनूप बागची आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं

HDFC Bank में यह नेतृत्व परिवर्तन पहले से तय था

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में शामिल HDFC Bank को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी MD और CEO मिल गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अनूप बागची की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. बागची 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए HDFC Bank के MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे. फिलहाल अनूप बागची आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं. उनके पास बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है. ऐसे में HDFC Bank की कमान संभालने के बाद उनके सामने बैंक के कारोबार को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बदलते बैंकिंग माहौल के मुताबिक रणनीति बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

Read more!

शशिधर जगदीशन के बाद अनूप बागची संभालेंगे कमान

HDFC Bank में यह नेतृत्व परिवर्तन पहले से तय था. बैंक के मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन ने अगस्त में बोर्ड को जानकारी दी थी कि वह 26 अक्टूबर 2026 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते.

इसके बाद बैंक ने नए MD और CEO की तलाश शुरू की थी. अब RBI की मंजूरी के बाद इस प्रक्रिया में बड़ा पड़ाव पूरा हो गया है और अनूप बागची को बैंक की अगली कमान सौंपने का रास्ता साफ हो गया है.

27 अक्टूबर से शुरू होगा नया कार्यकाल

HDFC Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी अनूप बागची की नियुक्ति को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं. 1 अक्टूबर 2026 को हुई बोर्ड बैठक में गवर्नेंस, नॉमिनेशन और रेमुनरेशन कमिटी की सिफारिश के आधार पर बागची को 2 अक्टूबर 2026 से एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त करने की मंजूरी दी गई. इसके साथ ही बोर्ड ने RBI की मंजूर शर्तों के तहत 27 अक्टूबर 2026 से तीन साल के लिए MD और CEO के तौर पर उनकी नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है. इसमें उनकी सैलरी से जुड़ी शर्तें भी शामिल हैं. हालांकि, अनूप बागची की नियुक्ति अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है. बैंक के मुताबिक यह मंजूरी Companies Act, 2013 के प्रावधानों के अनुसार ली जाएगी.

यह पढ़ें: EPFO का नया PF ट्रांसफर सिस्टम समझिए, नौकरी बदलते ही पुराने खाते का पैसा कैसे पहुंचेगा खाते में

तीन दशक से ज्यादा का बैंकिंग अनुभव

अनूप बागची का बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में लंबा अनुभव है. उन्होंने 1992 में आईसीआईआई ग्रुप के साथ अपना करियर शुरू किया था. अपने तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने बैंकिंग के अलग-अलग क्षेत्रों में काम किया है. उनके अनुभव में रिटेल बैंकिंग, MSME, कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी और क्रेडिट पॉलिसी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. यानी उनका अनुभव सिर्फ किसी एक बैंकिंग सेगमेंट तक सीमित नहीं रहा है. उन्होंने रिटेल ग्राहकों से लेकर छोटे और मझोले कारोबार, बड़े कॉरपोरेट ग्राहकों और बैंक के वित्तीय संचालन से जुड़े क्षेत्रों में भी काम किया है.अनूप बागची के करियर में साल 2017 एक अहम पड़ाव रहा. इसी साल वो एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने.

यह भी पढ़ें: RBI Monetary Policy 2026 : महंगाई ने बदला RBI का मूड, होने वाला है बड़ा खेल!