BIZ DEAL: कार खरीदने का गोल्डन मौका, मिल रहा है 40 हजार से 4 लाख तक का तगड़ा डिस्काउंट, जानिए सबसे फायदे वाली डील

BIZ DEAL: अगर आप इस महीने नई कार घर लाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. हुंडई वरना, होंडा अमेज और महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों पर इस वक्त बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. कहीं कैश डिस्काउंट है तो कहीं एक्सचेंज बोनस का फायदा, पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें.

Car Discount Offers
Car Discount Offers

तनीषा त्यागी

follow google news

Car Discount Offers: अगर आप नई कार लेने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा ठहरिए क्योंकि इस समय ऑटो मार्केट में डील्स की बरसात हो रही है. साल में एकाध बार मिलने वाले ये ऑफर आपको लाखों रुपये की बचत करवा सकते हैं. बाजार में इस वक्त 40 हजार से लेकर सीधा 4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. सवाल यह है कि कौन सी डील आपके लिए सबसे बेहतर है और कहां आपको वाकई फायदा मिल रहा है. आज की इस रिपोर्ट में हम सेडान से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक के ऑफर्स का पूरा हिसाब-किताब आपको आसान भाषा में समझाएंगे.

Read more!

हुंडई की इस कार में 1 लाख तक का फायदा

हुंडई अपनी पॉपुलर सेडान कार वरना के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर भारी छूट दे रही है. अगर आप स्टाइलिश और पावरफुल सेडान के शौकीन हैं तो कंपनी इस पर करीब 40 हजार रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 45 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज बेनिफिट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. जो लोग पहले से हुंडई की कार चला रहे हैं उन्हें 15 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और अलग से कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इन सबको जोड़ दिया जाए तो ग्राहक को कुल एक लाख रुपये तक की बचत हो सकती है.

होंडा अमेज खरीदने का है बढ़िया मौका

जिन लोगों का बजट 10 लाख रुपये के आसपास है उनके लिए होंडा अमेज एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. इस कार की शुरुआती कीमत 7.47 लाख रुपये है और इस समय इस पर 57 हजार रुपये तक की कुल छूट मिल रही है. इसमें 20 हजार का कैश डिस्काउंट, 10 हजार का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट व लॉयल्टी बोनस शामिल हैं. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक ही वैलिड है, इसलिए जो लोग इस फैमिली कार को खरीदना चाहते हैं उन्हें जल्दी फैसला लेना होगा.

इलेक्ट्रिक कारों पर 4 लाख रुपये की छूट

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे बड़ा धमाका महिंद्रा ने किया है. महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है. खासकर महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईएल प्रो पर सीधा 4 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. यह कार बेहतरीन रेंज और बैटरी ऑप्शन के साथ आती है. इसके अलावा महिंद्रा बीई 6 पर 2 लाख रुपये और एक्सईवी 9ई पर 1.4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. अगर आप भविष्य के हिसाब से इलेक्ट्रिक कार में शिफ्ट होना चाहते हैं तो यह डील आपके लिए गेम चेंजर हो सकती है.

https://youtu.be/_3KCwLsv0qQ?si=7pavtm5JH1smoak5

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: महंगी मूवी टिकटों से हैं परेशान? ये क्रेडिट कार्ड्स दिलाएंगे 'Buy 1 Get 1' और 50% तक की छूट

    follow google news