BIZ DEAL: महंगी मूवी टिकटों से हैं परेशान? ये क्रेडिट कार्ड्स दिलाएंगे 'Buy 1 Get 1' और 50% तक की छूट
फिल्मों के बढ़ते टिकट दाम के बीच क्रेडिट कार्ड्स बड़े काम आ सकते हैं. YES Bank, SBI, HDFC, ICICI और RBL जैसे कार्ड्स पर BOGO, फ्री टिकट और डिस्काउंट मिल रहा है. सही कार्ड चुनकर आप हर महीने सस्ती या मुफ्त में फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं.
ADVERTISEMENT

BIZ DEAL
BIZ DEAL: आजकल बड़े पर्दे पर फिल्मों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. 'धुरंधर 2' जैसी फिल्मों की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग गए हैं. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में एक सामान्य टिकट की कीमत 800 से 1200 रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में परिवार के साथ फिल्म देखना जेब पर भारी पड़ रहा है. लेकिन, आपके वॉलेट में मौजूद क्रेडिट कार्ड इस खर्च को आधा कर सकते हैं. कई बैंक मूवी लवर्स को फ्री टिकट और भारी डिस्काउंट के शानदार ऑफर दे रहे हैं.