आज का युवा रिटायरमेंट की उम्र तक नौकरी नहीं करना चाह रहा है. आज का युवा तेजी से सोच रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है. वो अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अधिकतम 40 साल तक नौकरी करना चाह रहा है. उसके बाद की लाइफ वो अपने हिसाब से जीना चाह रहा है. कुछ ऐसी ही सोच है 25 साल के राहुल की.
ADVERTISEMENT
राहुल की एक मल्टीनेशल कंपनी में नौकरी लग गई है. शुरूआती सैलरी 55,000 रुपए टेक होम है. राहुल फिलहाल अपनी सैलरी का 20 फीसदी मंथली एसआईपी कर रहे हैं. उनका टारगेट है 40 साल की उम्र में एक बड़ा फंड इकट्ठा करना. वे इससे कोई कारोबार भी शुरू कर सकते हैं. हालांकि वो उस वक्त की बात होगी. फिलहाल राहुल बस इतना सोच रहे हैं कि इस बड़े फंड से मंथली घर बैठे वे कितना पैसा ला सकते हैं.
इसके लिए प्रथम दृष्टया उनके मन में इस फंड को एफडी में डालकर आज के 6.5% सालाना ब्याज के हिसाब से मंथली इनकम बनाना है. इसमें संभावना ये भी है कि ये ब्याज दर बढ़ जाए. एक संभावना ये भी है कि एफडी से बेहतर कोई दूसरा निवेश का ऑप्शन आ जाए. फिलहाल ये मौजूदा निवेश प्लान और रिटर्न पर ही अपना कैलकुलेशन करना चाहते हैं.
तो आइए राहुल की 40 साल की उम्र में उनके लिए एक घर बैठे इनकम की रणनीति तैयार करते हैं. इसमें पहले मासिक बजट का प्लान बना लेते हैं.
राहुल का मासिक बजट (₹55,000 रुपए पर)
| खर्च | राशि (₹) |
| रेंट | ₹12,000 |
| ग्रॉसरी और घरेलू खर्च | ₹8,000 |
| बिजली, इंटरनेट, मोबाइल बिल | ₹2,000 |
| ट्रांसपोर्ट (पेट्रोल/मेट्रो) | ₹3,000 |
| फिटनेस / एंटरटेनमेंट | ₹3,000 |
| दवाई/इंश्योरेंस | ₹2,000 |
| पर्सनल खर्च (खाना, मूवी, शॉपिंग, आदि) | ₹5,000 |
| SIP निवेश (20%) | ₹11,000 |
| इमरजेंसी फंड/सेविंग्स | ₹9,000 |
| कुल खर्च | ₹55,000 |
अब मान लेते हैं कि राहुल की सैलरी में औसतन सालाना ग्रोथ 10 फीसदी है. इस हिसाब से हर साल एसआईपी में निवेश की रकम भी बढ़ेगी. इस हिसाब से कैलकुलेशन करते हैं.
राहुल की सैलरी ग्रोथ और SIP निवेश (10% सालाना वृद्धि के साथ)
| साल | सैलरी | सालाना सैलरी | SIP में निवेश मंथली |
| 1 | ₹55,000 | ₹6,60,000 | ₹11,000 |
| 2 | ₹60,500 | ₹7,26,000 | ₹12,100 |
| 3 | ₹66,550 | ₹7,98,600 | ₹13,310 |
| 4 | ₹73,205 | ₹8,78,460 | ₹14,641 |
| 5 | ₹80,526 | ₹9,66,312 | ₹16,105 |
| 6 | ₹88,579 | ₹10,62,948 | ₹17,716 |
| 7 | ₹97,437 | ₹11,69,244 | ₹19,487 |
| 8 | ₹1,07,181 | ₹12,86,172 | ₹21,436 |
| 9 | ₹1,17,899 | ₹14,14,788 | ₹23,580 |
| 10 | ₹1,29,689 | ₹15,56,268 | ₹25,938 |
| 11 | ₹1,42,658 | ₹17,11,896 | ₹28,532 |
| 12 | ₹1,56,924 | ₹18,83,088 | ₹31,385 |
| 13 | ₹1,72,617 | ₹20,71,404 | ₹34,523 |
| 14 | ₹1,89,879 | ₹22,78,548 | ₹37,976 |
| 15 | ₹2,08,867 | ₹25,06,404 | ₹41,773 |
- कुल निवेश ₹58.48 लाख
- 12% अनुमानित रिटर्न पर 15 साल बाद संभावित रिटर्न ₹2.90 करोड़
इसे कम से कम ढाई करोड़ मानकर चलें तो इसकी एफडी पर राहुल को हर महीने 16 लाख 65 हजार रुपए महीने मिलेंगे. यदि इसमें टैक्स और टीडीएस वगैरह कट जाता है तो भी राहुल को घर बैठे मंथली डेढ़ लाख रुपए के करीब मिल सकता है. इससे आराम से राहुल का मंथली खर्च चल जाएगा और वे अपने दूसरे काम पर भी फोकस करके और आमदनी कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर : ये कैलकुलेशन मौजूदा ब्याज दर पर है. निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें:
Personal Finance: बुजुर्गों के लिए गजब की है ये सरकारी स्कीम, इनकम देख भूल जाएंगे FD और POMIS
ADVERTISEMENT


