Personal Finance: बुजुर्गों के लिए गजब की है ये सरकारी स्कीम, इनकम देख भूल जाएंगे FD और POMIS
बुजुर्गों के लिए लगाने हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) से बेहतर विकल्प सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) हो सकती है. इस स्कीम की बात करें तो इसमें ब्याज दर फिलहाल FD और POMIS के मुकाबले ज्यादा है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
अपनी एक मुश्त राशि को सुरक्षित रखने और उसपर मंथली इनकम के लिए अक्सर लोग FD (Fixed Deposit) या POMIS (Post Office Monthly Income Scheme) स्कीम में पैसे लगाते हैं. यदि पैसे बुजुर्ग को लगाने हैं तो FD और POMIS से बेहतर विकल्प वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme) भी हो सकती है. इस स्कीम की बात करें तो इसमें ब्याज दर फिलहाल FD और POMIS के मुकाबले ज्यादा है. यानी सीनियर सीटीजन के लिए ये फायदे का निवेश साबित हो सकता है. हालांकि इसपर ब्याज मंथली न मिलकर तिमाही मिलता है.