'उनके दिल की भावना....प्रोडक्ट लोकप्रिय हो' मेलोनी को PM मोदी के 'मेलोडी' गिफ्ट पर पारले के VP मयंक शाह का आया रिएक्शन

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'पारले मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने की चर्चा के बाद पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह का बड़ा रिएक्शन आया है. जानिए सोशल मीडिया पर मचे इस सियासी और टॉफी चर्चा पर उन्होंने क्या कहा.

NewsTak
पारले के वीपी मयंक शाह ने पीएम मोदी का जताया आभार.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार दोनों नेताओं के बीच एक बेहद अनोखे गिफ्ट की चर्चा पूरे देश में हो रही है. खबरों और सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, पीएम मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी 'पारले मेलोडी' (Parle Melody) गिफ्ट की है. इस खबर के वायरल होने के बाद अब पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह का एक बड़ा रिएक्शन सामने आया है. 

Read more!

दरअसल, सोशल मीडिया पर 'Melodi' (मोदी + मेलोनी) हैशटैग लंबे समय से ट्रेंड कर रहा है. ऐसे में पीएम मोदी द्वारा मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट करने की बात जैसे ही सामने आई, यह देखते ही देखते नेशनल ट्रेंड बन गया. इस दिलचस्प वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने खुशी जाहिर की है.

अब मेलोडी की लोकप्रियता और बढ़ेगी- मयंक शाह

मयंक शाह ने आज तक से खास बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा एक प्रबल इच्छा रही है कि विश्व के फलक पर अपने स्वदेशी प्रोडक्ट्स का नाम बने. हमें आशा है कि इस इवेंट की वजह से इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी. आज जब मेलोडी गिफ्ट की तो ये उनकी हृदय की भावना है कि दूसरे देशों में ये प्रोडक्ट लोकप्रिय हो. फिलहाल हम 100 से ज्यादा अलग-अलग देशों में इसकी बिक्री करते हैं. इसकी वजह से इसकी अवेयरनेस बढ़ेगी. इसकी सेल बढ़ेगी. ब्रांड के लिए ये बड़ा इम्पोर्टेंट है. दोनों ही बहुत बड़े नेता हैं. इस वीडियो के आने के बाद सुबह से सर्च वॉल्यूम ज्यादा है. हमारा सौभाग्य है कि प्राइमिनिस्टर ने हमारे ब्रांड को चुना है. हम हमेशा इसके आभारी रहेंगे. 

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड 

इस खबर के वायरल होते ही एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वीडियो और रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. लोग पारले मेलोडी के पुराने विज्ञापनों को मोदी-मेलोनी की तस्वीरों के साथ शेयर कर रहे हैं. कोई इसे "मास्टरस्ट्रोक डिप्लोमेसी" बता रहा है तो कोई लिख रहा है तो कोई स्वदेशी प्रोडक्ट के प्रति प्रधानमंत्री के लगाव को देख रहा है. इस अनोखी 'टॉफी डिप्लोमेसी' ने न सिर्फ दोनों देशों के रिश्तों में एक हल्का-फुल्का पल जोड़ा है, बल्कि पारले ब्रांड को भी एक जबरदस्त ब्रांडिंग दे दी है.

मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? जानिए 1980 में लॉन्च हुई पारले की इस आइकॉनिक टॉफी की दिलचस्प कहानी
 

    follow google news