Pre-Market Update: GIFT Nifty में कमजोरी, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेतों के बीच आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

रजत देवगन

• 08:33 AM • 21 Sep 2026

Pre-Market Update: सोमवार 21 सितंबर 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत से पहले GIFT Nifty में 35 अंकों की कमजोरी देखने को मिल रही है, जबकि ब्रेंट क्रूड 2.5% गिरकर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. अमेरिकी बाजारों से मिले-जुले संकेत हैं. जानिए आज शेयर बाजार के लिए प्रमुख ग्लोबल संकेत, क्रूड ऑयल, FII-DII डेटा, IPO, स्टॉक्स इन न्यूज और निफ्टी का संभावित सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल.

Pre Market Update Today
Pre Market Update Today
Google CTA

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 21 सितंबर 2026 को शेयर बाजार की शुरुआत से पहले ग्लोबल और घरेलू मोर्चे से कई बड़े और अहम अपडेट सामने आए हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-ईरान के बीच तीखे होते समीकरण और दुनिया के बड़े नेताओं की होने वाली हाई-प्रोफाइल बैठकें आज बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

Read more!

दूसरी ओर, घरेलू फ्रंट पर आज का दिन काफी हलचल भरा रहने वाला है. एक तरफ जहां निवेशकों की नजरें 'Manika Plastech Limited' की स्टॉक एक्सचेंज पर होने वाली आज की लिस्टिंग पर टिकी हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े एक्सचेंज यानी 'NSE Ltd' और 'Sonaselection India Limited' के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है. इसके अलावा, ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में आई गिरावट और FIIs-DIIs की गतिविधियों से भी बाजार को शुरुआती संकेतों में सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. आइए जानते हैं प्री-मार्केट की हर बड़ी और छोटी खबर का पूरा डिटेल हाल.

ग्लोबल बाजार और कमोडिटी अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty में 35 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.5% गिरकर 101.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो कि भारतीय बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. जापान का बाजार Nikkei आज बंद रहेगा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले बंद हुए थे, जहां Dow Jones में 0.81% की गिरावट रही, जबकि S&P 500 (+0.17%) और Nasdaq (+0.67%) बढ़त के साथ बंद हुए. अमेरिका में 10 साल की बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5% पर पहुंच गई है, जबकि निचले स्तरों से सोने-चांदी में रिकवरी देखने को मिली है. चीन में PBoC ने लोन प्राइम रेट में कोई बदलाव नहीं किया है.

जियोपॉलिटिकल हलचल (ईरान और अमेरिका)

भू-राजनीतिक मोर्चे पर, ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका के सामने 7 शर्तें रखी हैं, जिसमें युद्ध खत्म करना और नाकेबंदी हटाना शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के पास पूरी तरह बर्बादी, आर्थिक तबाही या समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. इसके अलावा, शनिवार को हूतियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइलें दागीं. आज डोनाल्ड ट्रंप की गल्फ देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात होनी है और इस हफ्ते ट्रंप व शी जिनपिंग की भी बैठक होगी, जिस पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी.

बाजार आउटलुक

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, ट्रंप की गल्फ देशों के नेताओं और शी जिनपिंग से मुलाकात बाजार के लिए बड़े ट्रिगर होंगे. ब्रेंट क्रूड का भाव $102 के नीचे आना सकारात्मक है. बीते हफ्ते अमेरिका में रेट हाइक के बावजूद बाजार में गिरावट सीमित रही और पिछले 3 दिनों से बाजार रिकवरी मोड में है, जिसमें क्वालिटी मिडकैप शेयरों ने तगड़ी वापसी की है. हालांकि, टाटा ग्रुप के शेयरों में पेंच फंसा हुआ है. बुधवार को भारत, अमेरिका और यूके के सितंबर महीने के PMI आंकड़े आएंगे. फिलहाल निफ्टी एक दायरे में रह सकता है, जिसके लिए 23290-23200 का स्तर मजबूत सपोर्ट जोन रहेगा, जबकि 23500-23600 को पार करना मुश्किल साबित हो सकता है. निफ्टी सितंबर फ्यूचर्स 23,380.00 (+0.20%) पर ट्रेड कर रहा है.

संस्थागत गतिविधि और F&O बैन

18 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, कैश मार्केट में FIIs ने 599.54 करोड़ रुपये और DIIs ने 1,019.69 करोड़ रुपये की खरीदारी की. डेरिवेटिव्स में FIIs का कुल एक्शन 2,928.96 करोड़ रुपये पॉजिटिव रहा, जबकि FIIs का इंडेक्स लॉन्ग प्रतिशत बढ़कर 12.57% (पहले 12.35%) हो गया है. F&O बैन लिस्ट में Bandhan Bank, Inox Wind, Manappuram और SAIL बरकरार हैं.

लिस्टिंग और आईपीओ अपडेट 

आज की लिस्टिंग: Manika Plastech Limited के शेयरों की आज स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होगी. इसका इश्यू प्राइस ₹43/शेयर था और यह कुल 29.46 गुना भरकर बंद हुआ था.

IPO (निवेश का आखिरी दिन):

NSE Ltd का IPO: आज निवेश का अंतिम दिन है. यह अब तक 1.16 गुना भर चुका है, जिसका प्राइस बैंड ₹1700-1785 और इश्यू साइज ₹22,561.57 करोड़ है.

Sonaselection India Limited का IPO: आज निवेश का आखिरी दिन है और यह अब तक 0.90 गुना भरा है. इसका प्राइस बैंड ₹94-99 है.

बंद हुए अन्य IPOs का हाल: Jindal Supreme (177.03x), Hero Motors (7.01x), और SS Retail (107.41x) सब्सक्रिप्शन के बाद बंद हो चुके हैं.

स्टॉक्स इन न्यूज 

आज जिन कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी, उनमें प्रमुख हैं:

Nestle India: FSSAI ने NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है.

Lenskart: आज ₹2047.4 करोड़ की ब्लॉक डील होने की संभावना है, जिसका फ्लोर प्राइस ₹682.45/शेयर है (Platinum Jasmine A 2018 Trust हिस्सा बेचेगा).

Maruti Suzuki: कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno मॉडल्स के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं.

ऑर्डर मिलने वाली कंपनियां: Welspun Ent (WMEL को ₹351.24 करोड़), HEG की सब्सिडियरी Replus Engitech, Refex Industries (~₹160 करोड़), RVNL (₹404.88 करोड़), और Knowledge Marine & Engineering Works (₹279.33 करोड़) को बड़े ऑर्डर्स/कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं.

अन्य: GR Infraprojects के आगरा-ग्वालियर ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट के लिए NHAI ने 7 सितंबर को 'Appointed Date' घोषित की है. VIP Industries के बोर्ड ने FY27 में ₹500 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी है.

Gold Import: सोने पर बढ़ता खर्च बढ़ाएगा भारत की मुश्किल? Uday Kotak की चेतावनी