Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत काफी सुस्त और दबाव वाले नजर आ रहे हैं. लगातार छठे हफ्ते बाजार में गिरावट देखी जा रही है और सितंबर महीने में अब तक निफ्टी 962 अंक (-2.6%) तक टूट चुका है. कल की तेजी बाजार में 5 मिनट भी नहीं टिक सकी और बिकवाली करने वाले हावी रहे. आज गिफ्ट निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों की शुरुआत सुस्त रही है, जहां जापान का निकेई आधा प्रतिशत नीचे और कोरिया का कोस्पी हल्का ऊपर कारोबार कर रहा है. US में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5% के करीब पहुंच गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT
आज की बड़ी खबरें और ट्रिगर्स
कच्चे तेल में भारी तेजी: ब्रेंट क्रूड +2.9% चढ़कर $108.5 के पार चला गया है. सऊदी अरब में ड्रोन हमले के बाद ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन बंद होने से सप्लाया प्रभावित हुई है. गोल्डमैन सेक्स का मानना है कि ब्रेंट क्रूड $120 के पार जा सकता है.
US Fed पॉलिसी: अमेरिकी केंद्रीय बैंक Fed की बैठक का नतीजा आज आएगा, जहां ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. वहीं Bank of Japan की पॉलिसी शुक्रवार को आएगी.
UPI MDR पर बड़ा फैसला: 15 अक्टूबर 2026 से UPI पर नया MDR ढांचा लागू होगा. आम ग्राहकों के लिए UPI पूरी तरह मुफ्त रहेगा. ₹2,000 तक के ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क लागू होगा, जो मर्चेंट (दुकानदार) देंगे. ₹1 लाख तक के मासिक कारोबार वाले छोटे व्यापारियों के लिए Zero MDR जारी रहेगा.
बाजार के अहम स्तर
- सपोर्ट लेवल: 22,950 - 23,000
- रेज़िस्टेंस लेवल: 23,300 - 23,400
संस्थागत निवेशकों की हलचल (15 सितंबर)
- FIIs (कैश): ₹2,977.86 करोड़ की बिकवाली
- DIIs (कैश): ₹2,686.05 करोड़ की खरीदारी
- FIIs F&O कुल बिकवाली: ₹23,751.61 करोड़ (जिसमें इंडेक्स ऑप्शंस में ₹19,851.28 करोड़ की बड़ी बिकवाली शामिल है)
- F&O बैन लिस्ट: BandhanBank, InoxWind, Kaynes, Manappuram और SAIL.
आज शेयर बाजार में डेब्यू (Listings)
Prasol Chemicals: इश्यू प्राइस ₹676 (3.47 गुना भरा)
- Glass Wall Systems: इश्यू प्राइस ₹182 (81.65 गुना भरा)
- Kanohar Electricals: इश्यू प्राइस ₹632 (90.59 गुना भरा)
IPO अपडेट
- आज खुलने वाले IPO: Jindal Supreme (प्राइस बैंड ₹88-93), Hero Motors (प्राइस बैंड ₹79-84), और SS Retail (प्राइस बैंड ₹403-424). तीनों 18 सितंबर तक खुले रहेंगे.
- आखिरी दिन: Manika Plastech के IPO में दांव लगाने का आज आखिरी दिन है.
- बंद हुआ IPO: Veegaland Developers का IPO कुल 14.60 गुना भरकर बंद हुआ.
खबरों वाले शेयर
Sonata Software: AWS के साथ 5 साल का करार.
- NBCC: ₹145 करोड़ के नए ऑर्डर मिले.
- BHEL: तितगढ़ रेल के साथ वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स मेंटेनेंस का करार.
- Saatvik Green: SECI से ₹1042 करोड़ का सोलर PV मॉड्यूल ऑर्डर मिला.
- Lemon Tree: पंजाब के मोगा में 33 कमरों का नया होटल शुरू.
- RR Kabel: 18,000 MTPA क्षमता की नई केबल यूनिट शुरू की.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल आपको अपडेट रहने के उद्देश्य से दी गई है. इसमें दी गई सूचना निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.)
ये भी पढ़ें:UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, 2,000 से ज्यादा पर 0.4% चार्ज लगेगा, जानिए पूरा नियम और Q&A
ADVERTISEMENT

