Gold Silver Price Update: 'अगर सुरक्षित रहना है तो सोन-चांदी'...फेमस लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों दे दी ये बड़ी सलाह

Gold Price Forecast: दुनिया भर में बढ़ते युद्ध के तनाव और महंगाई के बीच मशहूर लेखक रॉबर्ट कियोसॉकी ने निवेशकों को आगाह किया है. उन्होंने बताया है कि आने वाले समय में कागजी पैसा क्यों जोखिम भरा हो सकता है और सोने-चांदी में निवेश करना इस वक्त क्यों सबसे समझदारी भरा फैसला है.

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update

सौरभ दीक्षित

follow google news

Robert Kiyosaki Tips: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है. युद्ध, बढ़ती महंगाई और शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच निवेशक काफी डरे हुए हैं. इसी माहौल के बीच रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसॉकी ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. कियोसॉकी का मानना है कि आने वाला समय बहुत चुनौतीपूर्ण होगा और जो लोग अभी नहीं संभले, उनके लिए अमीर बनना तो दूर, अपनी पूंजी बचाना भी मुश्किल हो जाएगा.

Read more!

आपको बता दें कि मंगलवार को श्री महावीर जयंती के मौके पर देश का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX शुरुआती कारोबार के लिए बंद है. इस दिन MCX पर सुबह 9 से 5 के बीच कोई कारोबार नहीं हुआ. 

महंगाई का तूफान और कियोसॉकी की चेतावनी

रॉबर्ट कियोसॉकी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने तेल की सप्लाई को बुरी तरह प्रभावित किया है. होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण रास्तों पर रुकावट आने से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. कियोसॉकी के मुताबिक सरकारें लगातार नया पैसा छाप रही हैं जिसे वह नकली पैसा कहते हैं. उनका तर्क है कि जितना ज्यादा पैसा छापा जाएगा, महंगाई उतनी ही बढ़ेगी और जो लोग केवल कैश बचाकर रखेंगे, उनकी वैल्यू समय के साथ खत्म हो जाएगी.

पुराने निवेश फॉर्मूले अब नहीं आएंगे काम

अक्सर लोगों को सलाह दी जाती है कि अच्छी पढ़ाई करो, नौकरी करो और म्यूचुअल फंड या बॉन्ड में पैसा लगाओ. कियोसॉकी इस फॉर्मूले को आज के संकटपूर्ण समय में बेकार मानते हैं. उनका कहना है कि जब दुनिया युद्ध और अस्थिरता से जूझ रही हो, तब निवेश के पुराने तरीके काम नहीं आते. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर सुरक्षित रहना है तो असली संपत्तियों में निवेश करें. इसमें सोना, चांदी, तेल और क्रिप्टो जैसी चीजें शामिल हैं जो सीमित मात्रा में हैं और जिन्हें सरकारें अपनी मर्जी से छाप नहीं सकतीं.

खुद की जिम्मेदारी और सही फैसला

कियोसॉकी ने निवेशकों को यह भी सलाह दी है कि वे उनकी बातों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को खुद की स्थिति समझनी चाहिए और अपनी जिम्मेदारी पर फैसला लेना चाहिए. दुनिया में अनिश्चितता बढ़ रही है और युद्ध लंबा खिंच सकता है. ऐसे में बाजार में झटके लगते रहेंगे. अब यह निवेशकों को तय करना है कि वे डरकर बैठना चाहते हैं या इस संकट के समय में सही जगह निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: अब बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म, एक रिचार्ज में 200 दिन तक राहत, इस कंपनी के प्लान्स ने मार्किट में मचाया तहलका

    follow google news