BIZ Deal: Amazon-Flipkart की मेगा सेल…iPhone से लेकर MacBook तक मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानिए सबसे बेस्ट डील

Smartphone/ Laptops Best Discounts: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या कूलिंग प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके हजारों रुपये बचा सकता है. Amazon और Flipkart की मेगा सेल्स में इस बार बड़े ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है, जिससे महंगे गैजेट्स भी बजट में आ सकते हैं.

Smartphone/ Laptops  Best Discounts
Smartphone/ Laptops Best Discounts

तनीषा त्यागी

follow google news

Best Deals on Smartphones/ laptops: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप या घर के लिए कूलिंग सॉल्यूशन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ दिन रुक जाना ही समझदारी होगी. साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल्स में से एक, Amazon की Great Indian Summer Sale और Flipkart की Cooling Days Sale शुरू होने वाली हैं. इस बार ऑफर्स इतने जबरदस्त हैं कि आप अपनी पसंद के महंगे गैजेट्स को आधी से भी कम कीमत में घर ला सकते हैं. चलिए जानते हैं कि इस बार सेल में आपके लिए क्या खास होने वाला है और आप किन डील्स पर सबसे ज्यादा बचत कर सकते हैं.

Read more!

Amazon Great Indian Summer Sale: स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक की छूट

Amazon की यह मेगा सेल 1 से 3 मई के बीच शुरू होने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि पूरे कैटलॉग पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इस बार सेल की थीम AI-पावर्ड गैजेट्स रखी गई है, जिससे आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले फोन कम दाम में मिलेंगे. खासतौर पर स्मार्टफोन कैटेगरी में 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देखने को मिल सकता है. जो लोग नई टेक्नोलॉजी के शौकीन हैं, उनके लिए कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाले फोन खरीदने का यह एक सुनहरा मौका साबित होगा.

iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी गिरावट

प्रीमियम फोन लवर्स के लिए सबसे बड़ी खबर iPhone 17 सीरीज को लेकर है. लॉन्च के बाद पहली बार इसकी कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल सकती है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ यह फोन काफी सस्ता हो जाएगा. वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी बड़ी डील मिलने वाली है. 1,30,000 रुपये की लॉन्च कीमत वाला यह फोन सेल में करीब 1,18,000 रुपये तक आ सकता है. इसके अलावा मिड-रेंज में OnePlus 13R और iQOO 15R जैसे स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी खासी बचत की जा सकेगी.

स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप डील्स: MacBook Air अब 60 हजार में

अगर आप वर्क फ्रॉम होम करते हैं या आप एक स्टूडेंट हैं, तो लैपटॉप के ऑफर्स आपको खुश कर देंगे. MacBook Air जैसा प्रीमियम लैपटॉप इस सेल के दौरान घटकर करीब 60,000 रुपये की कीमत तक आ सकता है. इसके अलावा अन्य ब्रांड्स के लैपटॉप पर भी 50 प्रतिशत तक की छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाया जा सकेगा. यह सेल उन लोगों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है जो अपने पुराने लैपटॉप को अपग्रेड करना चाहते हैं.

Flipkart Cooling Days Sale: एयर कूलर्स पर 67 प्रतिशत का डिस्काउंट

गर्मी के इस मौसम को देखते हुए Flipkart अपनी खास Cooling Days Sale लेकर आया है. इस सेल में एयर कूलर्स पर 67 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है. VW 125 लीटर का बड़ा डेजर्ट कूलर सिर्फ 9,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा Voltas 90 लीटर डेजर्ट कूलर 10,999 रुपये और Sansui 93 लीटर वाला मॉडल 8,933 रुपये में मिल रहा है. वहीं Hindware का 85 लीटर वाला कूलर 8,799 रुपये में मिल रहा है, जिसकी असल कीमत 20,990 रुपये थी. छोटे कमरों के लिए Bajaj का 36 लीटर कूलर भी मात्र 5,651 रुपये में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: BIZ DEAL: AC खरीदने वालों के लिए खुशखबरी... Flipkart सेल में मिल रही है 50% तक छूट, जानिए कौन सा है सबसे सस्ता

    follow google news