भारत में GST रिफॉर्म्स के बाद इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्या सस्ता और क्या महंगा होने जा रहा है. GST काउंसिल के फैसले के बाद देश में 22 सितंबर से नई टैक्स स्लैब लागू होंगी. तो क्या बड़ी और लग्जरी कारें 40 फीसदी GST स्लैब में आ जाएंगी. क्या वो और महंगी हो जाएंगी ? देश में हाईब्रिड कारें सस्ती हो रही हैं? सस्ती हो रही कारों में कितना बेनिफिट होने जा रहा है?
ADVERTISEMENT
Personal Finance की इस सीरीज में हम इन तमाम सवालों के जवाब दे रहे हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी हर गफलत दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.
अभी क्या है GST रेट
फिलहाल कार और बाइक पर 28 फीसदी GST के अलावा 0-22 फीसदी तक सेस (उपकर) लगता है.
बाइक पर
- 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर 28% GST (कोई सेस नहीं).
- 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स 28% GST + 3% सेस = कुल 31% टैक्स.
पेट्रोल कारें
इंजन क्षमता | कार की लंबाई | वर्तमान GST | सेस | कुल टैक्स |
1200 cc या इससे कम | 4 मीटर या इससे कम | 28% | 1-3% | 31% |
1200 cc से ज्यादा | मिड साइज या बड़ी कारें | 28% | 17-22% | 45-50% |
डीजल कारें
इंजन क्षमता | कार की लंबाई | वर्तमान GST | सेस | कुल टैक्स |
1500 cc या इससे कम | 4 मीटर या इससे कम | 28% | 1-3% | 31% |
1500 cc से ज्यादा | मिड साइज या बड़ी कारें | 28% | 17-22% | 45-50% |
- इलेक्ट्रिक वाहन (EVs)- हमेशा से 5% GST (बिना सेस के).
- CNG में भी पेट्रोल और डीजल कारों के वैरिएंट की तरह ही टैक्स.
- हाइब्रिड कारों पर भी टैक्स 42-43 फीसदी तक है.
GST 2.0 के बाद 22 सितंबर से क्या बदल रहा है?
बाइक पर
- 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर 18% GST (कोई सेस नहीं). = कुल 18% टैक्स.
- 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स 40% GST (कोई सेस नहीं). = कुल 40% टैक्स.
पेट्रोल कारें
इंजन क्षमता | कार की लंबाई | वर्तमान GST | सेस | कुल टैक्स | टैक्स बचा |
1200 cc या इससे कम | 4 मीटर या इससे कम | 18% | 0 | 18% | 10% |
1200 cc से ज्यादा | मिड साइज या बड़ी कारें | 40% | 0 | 40% | 5-10% |
डीजल कारें
इंजन क्षमता | कार की लंबाई | वर्तमान GST | सेस | कुल टैक्स | टैक्स बचा |
1500 cc या इससे कम | 4 मीटर या इससे कम | 18% | 0 | 18% | 10% |
1500 cc से ज्यादा | मिड साइज या बड़ी कारें | 40% | 0 | 40% | 5-10% |
- इलेक्ट्रिक वाहन (EVs)- हमेशा से 5% GST (बिना सेस के)..ये बदलेगा नहीं.
- CNG में भी पेट्रोल और डीजल कारों के वैरिएंट में बदला हुआ टैक्स लागू होगा.
हाइब्रिड कारों पर GST घटा पर फिलहाल कोई फायदा नहीं
हाइब्रिड कारों पर सरकार ने GST कम कर दिया है. पर ये कट 1200 CC या इससे कम क्षमता वाली कारों पर किया गया है. भारत में अभी 1200 CC या इससे कम इंजन क्षमता की कोई भी हाईब्रिड कार नहीं है. यदि कोई कंपनी इस क्षमता पर हाईब्रिड कार लॉन्च करती है तो वहां पेट्रोल-डीजल कारों के अलग-अलग इंजन क्षमता वाले वैरिएंट पर लागू हुआ नए GST का फायदा भी हाइब्रिड पर मिल सकता है.
उदाहरण से समझें कैसे हो रहा फायदा?
1200 CC पेट्रोल इससे कम क्षमता वाली करों पर
कार | पहले | अब | बचत |
वैगन आर | 7,48,288 | 6,84,400 | करीब 64000 रुपए |
बलेनो | 8,90,000 | 8,14,000 | करीब 76,000 रुपए |
डिजायर | 9,45,000 | 8,64,000 | करीब 80,000 रुपए |
1200 CC से ज्यादा क्षमता वाली कारों में बचत
कार | पहले | अब | बचत |
स्कॉर्पियो N | 14,25,000 | 13 लाख 30 हजार | करीब 1 लाख. |
हुंडई क्रेटा | 11,11,000 | 10,73,655 के करीब | करीब 38,000 |
थार रॉक्स | 13,00,000 | 12,72,000 के करीब | करीब 70,000 |
यह भी पढ़ें:
एक्सप्लेनर: GST में बड़े स्तर पर कटौती की घोषणा, सालाना आम आदमी कितने रुपए बचेंगे?
ADVERTISEMENT