Pre-Market Update: Trump के बड़े बयान और Xi Jinping के अमेरिकी दौरे के बीच शेयर बाजार का रुख, जानें Nifty के की-लेवल्स!

रजत देवगन

• 09:01 AM • 23 Sep 2026

वैश्विक तनाव और ब्रेंट क्रूड के $99 तक गिरने के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना है. ऐसे माहौल में इंडेक्स के बजाय अदाणी, HCLTech और आज से खुल रहे 4 नए IPOs जैसे चुनिंदा शेयरों पर नजर बनाए रखना बेहतर होगा.

Pre Market Update
Pre Market Update
Google CTA

भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी की रफ्तार पर आखिरकार ब्रेक लग गया है . ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों और दुनिया भर में जारी राजनीतिक व आर्थिक हलचल के बीच घरेलू बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है . अगर आप आज ट्रेडिंग करने का मन बना रहे हैं, तो बड़े सूचकांकों के बजाय चुनिंदा शेयरों (स्टॉक-स्पेसिफिक) पर नजर बनाए रखना ही समझदारी होगी .

Read more!

अंतरराष्ट्रीय बाजार से क्या हैं संकेत?

ट्रंप-ईरान की बातचीत और क्रूड में गिरावट: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान चर्चा में है . उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी अधिकारियों और ईरानी प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब 3 घंटे तक बेहद अहम चर्चा हुई है . ट्रंप के मुताबिक, ईरान के पास दो ही रास्ते हैं- डील करके विकास करे या बर्बादी का रास्ता चुने . इस बीच, ब्रेंट क्रूड ऑयल में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई और यह $99/बैरल के करीब आ गया है . 9 सितंबर के बाद पहली बार कच्चा तेल $100 के नीचे फिसला है .

शी जिनपिंग का अमेरिकी दौरा: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे . वॉशिंगटन में होने वाली इस मुलाकात के दौरान अमेरिका-ईरान तनाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेयर अर्थ मैटेरियल्स और ट्रेड टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है . इस बड़ी बैठक से पहले ट्रेडर्स थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं .

अमेरिकी बाजारों का रुख: अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला . जहां बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली के कारण Dow Jones 0.36% टूट गया, वहीं सेमीकंडक्टर और चिप बनाने वाली कंपनियों की मजबूत खरीदारी से Nasdaq +0.45% बढ़कर 27,244 के नए ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ .

निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण लेवल्स

आज सिंगापुर के GIFT Nifty में 48 अंकों की सुस्ती देखी गई, जो घरेलू बाजार की कमजोर शुरुआत का इशारा कर रही है .

  • मजबूत सपोर्ट (सपोर्ट लेवल): 23,250 से 23,200
  • ऊपरी रुकावट (रेजिस्टेंस लेवल): 23,480 से 23,580

संस्थागत निवेशकों (FIIs/DIIs) का रुख:

22 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश मार्केट में ₹3,809.99 करोड़ की बिकवाली की, वहीं कैश सेगमेंट में डोमेस्टिक फंड्स (DIIs) ने ₹4,120.07 करोड़ की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया . हालांकि, डेरिवेटिव मार्केट में FIIs की तरफ से ₹24,273 करोड़ की भारी बिकवाली दर्ज की गई है .

खबरों वाले शेयर (Stocks in News)

अदानी ग्रुप: SEBI ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट से जुड़े रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन (RPT) और कॉरपोरेट गवर्नेंस मामलों को 5 अदानी ग्रुप कंपनियों के साथ ₹1.5 करोड़ के सेटलमेंट में निपटा दिया है .

  • Concord Biotech: कंपनी के बोर्ड की आज बोनस शेयर देने पर बैठक होने जा रही है .
  • HCLTech: यूके और आयरलैंड में AI आधारित बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए 'M Group' ने HCLTech को चुना है .
  • Persistent Systems: कंपनी ने अपनी सहयोगी इकाई के जरिए 'Nagarro SE' में अतिरिक्त 61.5% हिस्सेदारी खरीदी है .
  • Arvind SmartSpaces: बेंगलुरु के नए प्रोजेक्ट में लॉन्च के महज 30 दिनों के भीतर 500 बुकिंग हासिल हुई हैं .
  • DMart: महाराष्ट्र में एक और नया स्टोर खोला गया है, जिसके साथ कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या 513 हो गई है .

IPO अपडेट और आज की लिस्टिंग

आज मार्केट में 3 नए शेयरों की एंट्री:

  • Jindal Supreme (India): ₹93 का इश्यू प्राइस (177 गुना सब्सक्रिप्शन) .
  • Hero Motors: ₹84 का इश्यू प्राइस (7 गुना सब्सक्रिप्शन) .
  • SS Retail: ₹424 का इश्यू प्राइस (107 गुना सब्सक्रिप्शन) .

आज से खुलने वाले नए IPOs (25 सितंबर तक):

  • Elevate Compuses: एजुकेशन प्लेटफॉर्म सेक्टर की इस कंपनी का ₹2,100 करोड़ का IPO आज से खुल रहा है . (प्राइस बैंड: ₹343-362)
  • Adroit Industries: ऑटो कंपोनेंट कंपनी का ₹150.71 करोड़ का IPO आज खुला है . (प्राइस बैंड: ₹126-134)
  • Swastika Infra: पावर ट्रांसमिशन सेक्टर की कंपनी का ₹161 करोड़ का IPO . (प्राइस बैंड: ₹175-185)
  • ArMee Infotech: IT सेक्टर की कंपनी का ₹300 करोड़ का फ्रेश इश्यू . (प्राइस बैंड: ₹350-375)

इसके अलावा Varmora Granito का IPO 24 सितंबर तक खुला रहेगा, जो पहले दिन 0.11 गुना भरा है .

F&O बैन की अपडेट

  • बैन में बने रहेंगे: LIC Housing Finance, Manappuram Finance, SAIL
  • नई एंट्री: Kaynes Technology
  • बैन से बाहर: Bandhan Bank, Inox Wind

ये भी पढ़ें: ईजमायट्रिप के निशांत पिट्टी पर ईडी की चार्जशीट, जानें पूरी कहानी