अब घर पर खाना मंगवाना होगा महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, जानें अब कितना देना होगा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी जोमैटो (Zomato) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ा दी है. अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर 12.50 की जगह 14.90 का भुगतान करना होगा. हालांकि यह बदलाव फिलहाल छोटा लग सकता है लेकिन बार-बार ऑर्डर करने वालों के लिए यह एक बड़ा अंतर पैदा करेगा.

जोमैटो
जोमैटो

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Zomato Price Hike: अगर आप भी बात बात पर ऑनलाइ़न ऑर्डर करने के शौकिन हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल ऑनलाइन फूड डिलीवरी जोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को 12.50 से बढ़ाकर अब 14.90 प्रति ऑर्डर कर दिया है. इसका सीधा मतलब ये है कि अब आपके खाने के बिल में लगभग 2.40 रुपये की और बढ़ोतरी हो जाएगी. 

Read more!

19.2% महंगी हुई प्लेटफॉर्म फीस

बता दें कि प्लेटफॉर्म फीस वह चार्ज होता है जो कंपनी ऐप के रखरखाव और अपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए ग्राहकों से वसूलती है. यह चार्ज खाने की कीमत, जीएसटी और डिलीवरी पार्टनर फीस से अलग होता है. 

ग्राहकों की जेब पर क्या होगा असर?

इस बढ़े हुए दान को पहली नजर में देखें तो 2.40 रुपये काफी मामूली लग सकती है, लेकिन जो लोग महीने में कई बार जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं उनके जेव पर ये बड़ा असर डाल सकता है. यानी महीने के अंत में आपके कुल खर्च का बजट थोड़ा बढ़ सकता है. 

फिलहाल कोई अन्य बदलाव नहीं

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने फिलहाल सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस में ही बदलाव किया ह. डिलीवरी चार्ज या अन्य किसी सर्विस फीस में किसी और बदलाव की खबर अभी सामने नहीं आई है.  हालांकि, जोमैटो की इस रणनीति को कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे को बढ़ाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें; जियो vs एयरटेल vs BSNL: किसका प्लान है सबसे दमदार? यहां देखें पूरी लिस्ट

    follow google news