छत्तीसगढ़ के 5 बड़े पर्यटन स्थल, कोई शिमला तो कोई मिनी गोवा के नाम से है मशहूर, देखें Photos

न्यूज तक डेस्क

• 05:47 PM • 17 Oct 2026

छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत पर्यटन स्थलों के दम पर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है, जहाँ मैनपाट को 'मिनी शिमला' तो सतरेंगा को 'मिनी गोवा' के रूप में नई पहचान मिल रही है.

Google CTA
1.

1/7

|

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश से अलग होकर बना छत्तीसगढ़ राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन संस्कृति और अद्भुत झरनों के लिए जाना जाता है. यहाँ कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो अपनी खासियतों की वजह से लोगों के बीच 'छत्तीसगढ़ के शिमला' या 'मिनी गोवा' के नाम से मशहूर हैं.

अगर आप भी अपनी अगली छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ के इन 5 शानदार और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में ज़रूर जानना चाहिए:
 

2

2/7

|

1. मैनपाट- छत्तीसगढ़ का अपना 'शिमला'

सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट को छत्तीसगढ़ का 'मिनी शिमला' और 'मिनी तिब्बत' कहा जाता है, जहां का मौसम साल भर सुहावना और गर्मियों में भी ठंडा रहता है. यहां की हरी-भरी वादियाँ और टाइगर व फिश पॉइंट जैसे कल-कल करते झरने पर्यटकों का मन मोह लेते हैं, जबकि तिब्बती संस्कृति की झलक इसे और भी खास बनाती है. इसके अलावा, यहाँ की दो बेहद अनोखी जगहें- 'उल्टा पानी' (जहां पानी ढलान के विपरीत बहता है) और 'जलजली' (जहां जमीन स्पंज की तरह हिलती है)- देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं.
 

3.

3/7

|

2. सतरेंगा (कोरबा)- प्रकृति की गोद में बसा 'मिनी गोवा'

कोरबा जिले में हसदेव-बांगो बांध के पास स्थित सतरेंगा को लोग छत्तीसगढ़ का 'मिनी गोवा' कहकर पुकारते हैं, क्योंकि यहां के चारों तरफ फैले घने जंगल, छोटे-छोटे पहाड़ और बीच में नीला पानी किसी खूबसूरत बीच जैसा अहसास कराते हैं. पानी के बीच बने छोटे-छोटे द्वीप इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, जहां पर्यटक बोटिंग के साथ-साथ पैरासिलिंग और कई एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स का मज़ा ले सकते हैं. इसके अलावा, इस शांत और खूबसूरत जगह का मनमोहक सूर्योदय (Sunrise) और सूर्यास्त (Sunset) देखने लायक होता है जो हर किसी का दिल जीत लेता है.

4.

4/7

|

3. चित्रकोट जलप्रपात (बस्तर)- भारत का 'नायाग्रा फॉल'

बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकोट जलप्रपात देश-विदेश में अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है. इसे भारत का 'नायाग्रा फॉल' भी कहा जाता है. घोड़े की नाल के आकार में लगभग 90 फीट की ऊंचाई से गिरता यह पानी और इसका चौड़ा पाट देखते ही बनता है. बरसात के दिनों में इसका रूप काफी डरावना और सुंदर हो जाता है, वहीं सर्दियों में यहां का शांत और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है. यह छत्तीसगढ़ की पहचान का एक मुख्य केंद्र है.
 

5.

5/7

|

4. गंगरेल बांध (धमतरी)- जहां मिलता है समंदर जैसा मज़ा

धमतरी जिले में महानदी पर बना गंगरेल बांध (रविशंकर सागर बांध) अपने विशाल स्वरूप के कारण पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसे भी छत्तीसगढ़ के 'मिनी गोवा' के रूप में विकसित किया गया है. इस बांध के किनारे कृत्रिम समुद्र तट (आर्टिफिशियल बीच) और रेत का किनारा तैयार किया गया है, जहां बैठकर आपको समुद्र के किनारे होने का अहसास होगा. यहाँ वॉटर स्कूटर, पैरासिलिंग, बोटिंग और वाटर साइकिल जैसी कई आधुनिक वाटर एक्टिविटीज का आनंद उठाया जा सकता है. वीकेंड पर घूमने के लिए यह एक परफेक्ट पिकनिक स्पॉट है.
 

6.

6/7

|

5. बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य (बलौदा बाजार)

अगर आपको जंगल, पेड़-पौधे और जंगली जानवर पसंद हैं, तो बलौदा बाजार और महासमुंद जिले की सीमा पर फैला बारनवापारा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी बेहद खास जगह है. यह अभयारण्य साल और सई के घने जंगलों से घिरा हुआ है. यहां आपको तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सूअर और पक्षियों की कई दुर्लभ प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी. यहाँ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिसॉर्ट्स की बेहतरीन व्यवस्था है, जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं.

6.

7/7

|

छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती का एक ऐसा खजाना है जहां पहाड़, झरने, बांध और जंगल सब कुछ एक साथ मिलता है. अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो इस बार अपना रुख छत्तीसगढ़ की ओर करें!

यह भी पढ़ें...