नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर के नेतानार गांव पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को आश्वस्त किया कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब तेजी से विकास होगा. 1 साल के अंदर सरकार को रायपुर से गांव-गांव तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने गलतफहमी फैलाई थी कि विकास नहीं हुआ इसीलिए हथियार उठाए हैं, लेकिन मेरा मानना है कि वह हथियार लेकर बैठे थे इसलिए विकास रुका रहा.
ADVERTISEMENT
आज अमित शाह बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड के दूरस्थ गांव नेतानार पहुंचे. वहां उन्होंने स्थानीय सुरक्षा कैंप में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ किया और स्थानीय आदिवासी जनों से मुलाकात की उन्होंने उपस्थित लोगों का हाल-चाल पूछा और नक्सलवाद के खात्मे के बाद की गतिविधियों पर जानकारी ली.
अब गरीबों को मिल रही सभी सुविधाएं
कार्यक्रम में मौजूद नेतानार गांव के निवासी बुजुर्ग महिला फागनी ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब क्षेत्र के सभी गरीब परिवारों को कई सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है. स्थानीय हलवी भाषा में फागनी ने केंद्रीय गृहमंत्री को बताया कि नेतानार जंगल का गांव है और यहां हम आदिवासियों के घर हैं .
यहां पहले सरकार की किसी योजना का लाभ पहुंचने में बहुत देरी होती थी . लोग इन योजनाओं का फायदा लेने के लिए तरसते थे, लेकिन अब लोगों को घर मिला है, सड़क मिली है , पानी बिजली स्कूल सब व्यवस्थाएं हो रही हैं. फागनी ने बताया कि सरकार सभी के लिए व्यवस्थाएं कर रही है राशन चावल, स्कूल में मास्टर, अस्पताल सभी प्रकार की सुविधा अब लगातार गांव में ही उपलब्ध हैं. फागुनी ने इन सभी सुविधाओं के लिए उपस्थित केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद भी दिया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद, बोले यहां की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी
ADVERTISEMENT


