'दीवार पर पेशाब मत करो...' महिला ने बस इतना ही कहा फिर युवक ने जो किया जानकर रह जाएंगे दंग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक मामूली विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया. सरकंडा थाना क्षेत्र में 15 से 20 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से लैस होकर पूरे मोहल्ले पर हमला बोल दिया. इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

मनीष शरण

follow google news

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने शनिवार रात सनसनीखेज रूप ले लिया. यहां एक दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने एक मोहल्ले में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हाथों में लाठी, डंडे और सब्बल लेकर पहुंचे आरोपियों ने महिलाओं, पुरुषों और युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है ऐसे शुरुआती इलाज के बाद से बेहतर उपचार के रायपुर रेफर करना पड़ा.

Read more!

दीवार पर पेशाब करने से रोकने पर हुआ विवाद

इस हिंसा की जड़ एक मामूली विवाद बताया जा रहा है.  जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी को एक युवक मोहल्ले के ही एक घर की दीवार पर पेशाब कर रहा था. घर की मालकिन सोनी ठाकुर ने उसे ऐसा करने से मना किया. इस दौरान अरोपी और सोनी के बीच मामूली विवाद के बाद मामला शांत हो गया था. आरोपी भी वहां से चुपचाप चला गया. सोनी का कहना है कि इसके कुछ की देर बाद आरोपी इसी विवाद का बदला लेने के लिए करीब क दर्जन लड़कों को लेकर घर में घुस गया और फिर जमकर मारपीट की.

महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सनत सारथी ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे.  बदमाश अचानक गली में घुसे और घरों के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. सारथी  ने कहा कि उनके लिए क्या महिला, क्या पुरुष और क्या बच्चे उन्होंने किसी का कोई फर्क नहीं किया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे लेकिन नकाबपोशों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. कुछ हमलावर जबरन घरों के भीतर घुस गए और वहां मौजूद लोगों की बेरहमी से पिटाई की. जब घर की महिलाओं ने बीच-बचाव की कोशिश की,तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई.

सीसीटीवी में कैद हुई हमलावरों की करतूत

इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें नकाबपोश बदमाश हाथों में घातक हथियार लिए हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं. इस फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर 20 फरवरी वाले विवाद के समय ही पुलिस ने कार्रवाई की होती तो इतनी बड़ी घटना को टाला जा सकता था.

पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की अरोपी की तलाश

घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी सरकंडा थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने वहां सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पत्नी को 18...बच्चे को 14 बार चाकुओं से गोदा, घर में घुसकर गर्लफ्रेंड ने इसलिए उजाड़ दी कांस्टेबल की गृहस्थी!

    follow google news