छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए BJP ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर लगाया मुहर, जानें कौन हैं वो और क्यों पार्टी ने जताया भरोसा

न्यूज तक डेस्क

• 03:42 PM • 03 Mar 2026

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें पार्टी का मजबूत और अनुभवी चेहरा माना जाता है. विधानसभा के मौजूदा समीकरणों के चलते एक सीट पर भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस फेहरिस्त में छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है. राज्य में खाली हो रही दो सीटों के समीकरण को देखते हुए भाजपा एक सीट पर आसानी से जीत दर्ज करती दिख रही है और इसी अहम सीट के लिए पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा के नाम पर दांव खेला है.

Read more!

कौन हैं लक्ष्मी वर्मा?

लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी का जाना-पहचाना और अनुभवी चेहरा हैं. वर्तमान में वह राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. राजनीति में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. वह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुकी हैं. लक्ष्मी वर्मा की महिला वर्ग में खासी पैठ मानी जाती है. महिला वोटर्स के बीच उनकी मजबूत छवि और लंबे समय से संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का फल उन्हें राज्यसभा टिकट के रूप में मिला है.

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा का गणित

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं. विधानसभा में सीटों के मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए एक सीट भाजपा के पाले में जाना तय माना जा रहा है. लक्ष्मी वर्मा के नामांकन के साथ ही अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: भिलाई के साई मंदिर में आधी रात धावा, 7-10 किलो चांदी के जेवर ले उड़े नकाबपोश