छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में बड़ा उलटफेर, खत्म हो सकता है 5 डे वर्किंग कल्चर! सीएम विष्णु देव साय ने दिए संकेत

न्यूज तक

• 12:44 PM • 19 Jun 2025

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में 5 डे वर्किंग कल्चर को लेकर बड़ा बदलाव संभव है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संकेत दिए हैं कि दो दिन की छुट्टियों से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है.

Chhattisgarh 5-Day Work Culture May End, CM Sai Hints Change
सीएम विष्णु देव साय
Google CTA

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों में एक बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिले हैं. फिलहाल यहां के सरकारी ऑफिसों में सफ्ताह में 5 दिन(फाइव डे वर्क कल्चर) कार्य करने की प्रणाली चल रही है. लेकिन सीएम विष्णु देव साय ने ये संकेत दिया है कि व्यवस्था में बहुत ही जल्द बदलाव हो सकता है और इसपर जल्द फैसला लिया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिली प्रतिक्रिया के बाद ही लिया जा रहा है.

Read more!

काम हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दो दिन की छुट्टियों की वजह से ना तो काम बेहतर होता है और ना ही समय का सही से उपयोग हो पाता है. कई बार तो ऐसा भी होता है मंगलवार को TL मीटिंग के कारण काम भी अधूरा रह जाता है. साथ ही शुक्रवार को कुछ कर्मचारी जल्द ही घर चले जाते हैं जिससे की प्रशासनिक काम प्रभावित होता है.

बघेल सरकार में शुरू हुआ था कल्चर

छत्तीसगढ़ में पहले 5 डे वर्किंग कल्चर नहीं था. इसकी शुरुआत 22 फरवरी 2022 को भूपेश बघेल सरकार ने की थी. भूपेश सरकार का इसके पीछे उद्देश्य था कि काम के घंटे बढ़ाकर और वीकेंड की छुट्टी देकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया जा सकता है. उनका मानना था कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा. हालांकि मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कल्चर को पलटने की तैयारी में है. साय के इस फैसले के कारण राजनीतिक और प्रशासनिक बहस शुरू हो गई है.

यह खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सरकारी गाड़ी के बोनट पर DSP की पत्नी ने कर दिया कांड, अब वायरल वीडियो पर हुआ बड़ा एक्शन