छत्तीसगढ़: सरकारी गाड़ी के बोनट पर DSP की पत्नी ने कर दिया कांड, अब वायरल वीडियो पर हुआ बड़ा एक्शन

DSP Wife Viral Video: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में डीएसपी की पत्नी फरहीन का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh DSP Wife Birthday Viral Video: FIR Filed
सरकारी गाड़ी के बोनट पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल
google news

DSP Wife Viral Video: सोशल मीडिया के बढ़ते युग में आए दिन कुछ ना कुछ वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाता है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. इसमें एक महिला सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर बर्थडे मनाते हुए नजर आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार ये महिला 12वीं वाहिनी रामानुजगंज जिला बलरामपुर में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसपर कई तरह के सवाल उठे थे.