धमतरी में इंस्टा-इश्क का खौफनाक अंजाम, शादी का सपना दिखाकर 6 महीने तक किया रेप, पीड़िता ने सिखाया सबक

धमतरी के नगरी में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी पूनम प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . आरोपी ने पिछले 6 महीने से बिलासपुर की युवती का शोषण किया और शादी से इनकार कर दिया था .

छत्तीसगढ़ न्यूज
छत्तीसगढ़ न्यूज

न्यूज तक डेस्क

follow google news

अगर आप भी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने के शौकीन हैं तो छत्तीसगढ़ के धमतरी से आई यह खबर आपके लिए एक बड़ा सबक है . यहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' का अंत बेहद दर्दनाक और कानूनी कार्रवाई के साथ हुआ . जिस शख्स ने प्यार के कसमे-वादे किए थे, वह आज पुलिस की गिरफ्त में है और सलाखों के पीछे अपनी करतूतों का हिसाब दे रहा है .

Read more!

 कैसे शुरू हुआ 'वर्चुअल' प्यार का जाल?

मामला धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र का है. यहां के देवपुर निवासी पूनम प्रजापति ने इंस्टाग्राम के जरिए बिलासपुर की रहने वाली एक युवती से संपर्क बढ़ाया. शुरुआत में मीठी-मीठी बातें हुईं, फिर दोस्ती हुई और देखते ही देखते यह रिश्ता 'प्यार' में बदल गया. आरोपी ने खुद को एक भरोसेमंद साथी के रूप में पेश किया और युवती को अपने प्रेम जाल में पूरी तरह फंसा लिया.

शादी का वादा और 6 महीने का टॉर्चर

आरोपी पूनम ने युवती को शादी का सुनहरा सपना दिखाया और उसे अपने पास नगरी बुला लिया. पुलिस के मुताबिक, पिछले 6 महीनों से वह युवती को शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. युवती को उम्मीद थी कि जल्द ही उनका रिश्ता एक नाम पाएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ सिर्फ एक 'खेल' खेला जा रहा है.

जब उतरा प्यार का मुखौटा

धोखे की परतें तब खुलीं जब युवती ने पूनम पर शादी करने का दबाव बनाया. जैसे ही शादी की बात आई, आरोपी के तेवर बदल गए . उसने साफ लफ्जों में शादी करने से इनकार कर दिया. खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही पीड़िता ने हार नहीं मानी और हिम्मत दिखाते हुए नगरी थाने पहुँचकर पुलिस को अपनी पूरी आपबीती सुनाई.

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

नगरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की . पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी पूनम प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया . धमतरी एएसपी शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है .

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि 'वर्चुअल दुनिया' की हर चमकती चीज़ सोना नहीं होती . किसी अनजान व्यक्ति पर आँख मूँदकर भरोसा करना आपके जीवन और गरिमा को दांव पर लगा सकता है . सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें, वरना एक छोटी सी गलती जिंदगी भर का जख्म दे सकती है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पत्नी का कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा सालिग राम, गांव में फैली दहशत

    follow google news