दुर्ग की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, खेल-खेल में गणित सिखाने की अनोखी तकनीक बनी पहचान

दुर्ग की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को खेलों के जरिए गणित पढ़ाने की अनोखी तकनीक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 मिला है. उन्होंने बच्चों की सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए अपने खर्च पर गणित पार्क और लैब जैसी सुविधाएं विकसित की हैं.

डॉ प्रज्ञा रो मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
डॉ प्रज्ञा को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

न्यूज तक

• 07:15 PM • 01 Sep 2025

follow google news

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के हनोदा गांव की सरकारी मिडिल स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को इस साल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है. इस पुरस्कार से उन्हें 5 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा. पूरे प्रदेश से सामान्य वर्ग में यह सम्मान पाने वाली वे अकेली शिक्षिका हैं.

Read more!

डॉ. प्रज्ञा सिंह की खासियत ये है कि वह मैथ जैसे कठिन सब्जेक्ट को बच्चों के लिए मजेदार और आसान बना देती हैं. उन्होंने पढ़ाई को खेलों की तरह पढ़ना शुरू किया है. 

लूडो, सांप-सीढ़ी, शतरंज, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों के जरिए बच्चों को गणित के जटिल कॉन्सेप्ट सिखाए हैं. उनके इन कोशिशों से बच्चों का गणित में प्रदर्शन शानदार रहा है और कई बच्चों ने 100 प्रतिशत अंक भी हासिल किए हैं.

गणित को मूर्त रूप देने की कोशिश

डॉ. सिंह बताती हैं कि मैथ एक अमूर्त विषय है जिसे देख पाना मुश्किल होता है. इसलिए उन्होंने स्कूल में अपने खर्च से गणित पार्क और गणित लैब तैयार किए हैं. इस पार्क और लैब में बच्चों को बेलन, घन, कोण जैसी आकृतियों को खेल के माध्यम से समझाया जाता है. 

डॉ सिंह बताती हैं कि उन्होंने पूर्णांकों की समझ के लिए "कुर्सी दौड़", लूडो से अंकों को जोड़ना, सांप-सीढ़ी में सही जवाबों पर ऊपर चढ़ना और गलत जवाब पर नीचे आना जैसे खेल अपनाए. 

महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष काम

डॉ. सिंह ने शिक्षा के अलावा बालिका स्वास्थ्य और साक्षरता अभियान में भी सराहनीय योगदान दिया है. उन्होंने 'जागो सखियों' नाम के एक कार्यक्रम के जरिए किशोरी बालिकाओं को जागरूक किया. वहीं, 'मुस्कान पुस्तकालय' के लिए खुद 30 हजार रुपए की किताबें दान कीं. उन्होंने 500 से ज्यादा टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) भी तैयार किए हैं.

ये भी पढ़ें: SCO-BRICS Summit: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की दोस्ती से वैश्विक राजनीति में क्या-क्या बदलेगा?

    follow google news