छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ी सफलता, 12 महिलाओं सहित 37 नक्सली ने किया सरेंडर, 27 पर था 65 लाख का इनाम

न्यूज तक डेस्क

• 05:23 PM • 30 Nov 2025

दंतेवाड़ा में 12 महिलाओं समेत 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 27 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था. ये सभी 2024 के तूलतूली मुठभेड़ में शामिल थे और अब पुलिस उनसे आगे की जानकारी जुटा रही है.

NewsTak
Google CTA

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में कुल 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं. ये सभी लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल थे.

Read more!

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कई वे भी हैं जो 2024 में तूलतूली में हुए मुठभेड़ में मौजूद थे. इसी मुठभेड़ में शामिल उनका नेता कमलेश कुछ समय पहले आंध्र प्रदेश में सरेंडर कर चुका है.

पुलिस के मुताबिक, 37 में से 27 नक्सलियों पर इनाम घोषित था, जो मिलकर करीब 65 लाख रुपये बनता है. पुलिस का कहना है कि अब इन सभी से पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जाएगी, जिससे इस इलाके में नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी.

अधिकारियों ने इसे दंतेवाड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति और भरोसा स्थापित करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है.

ये भी पढ़ें: भिलाई में महिला टीचर के अपहरण की कहानी से फैली सनसनी, बंधी हालत में तस्वीर भेजा और फिर...